{"_id":"64f57db5d098ebc2310fd013","slug":"tussle-between-delhi-cm-arvind-kejriwal-and-haryana-cm-manohar-lal-regarding-free-schemes-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter War: मुफ्त की स्कीमों पर आमने-सामने हुए मनोहर-केजरीवाल, हरियाणा सीएम ने दिल्ली पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twitter War: मुफ्त की स्कीमों पर आमने-सामने हुए मनोहर-केजरीवाल, हरियाणा सीएम ने दिल्ली पर साधा निशाना
Mon, 04 Sep 2023 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:21 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम दिल्ली में फ्री और विश्व स्तरीय शिक्षा देते हैं, फ्री और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं। फ्री और 24 घंटे बिजली देते हैं, पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं। जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। इसके बाद फिर मनोहर लाल ने लिखा-''आप'' को मुफ्त का खाने की आदत लगी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुफ्त की योजनाओं को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल में ठन गई है। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना भी साधा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक दिन पहले ट्वीट किया था कि बहुत सी पार्टियां हैं जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो। मुफ्त की आदत लगाने की बजाय हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यकताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास किया जाएगा। इस पर केजरीवाल ने भी ट्वीट किया।
यह भी पढ़ें: पीयू छात्रसंघ चुनाव: मैदान में पंजाब और हरियाणा सरकार भी, मीत हेयर और दिग्विजय चौटाला ने बैठक में की चर्चा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम दिल्ली में फ्री और विश्व स्तरीय शिक्षा देते हैं, फ्री और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं। फ्री और 24 घंटे बिजली देते हैं, पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं। जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
इसके बाद फिर मनोहर लाल ने दिल्ली सीएम को ट्वीट कर लिखा-''आप'' को मुफ्त का खाने की आदत लगी है। मुफ्त का खाया हुआ कब निकल जाए यह बात ''आप'' के मंत्रियों से बेहतर कौन समझ सकता है।