फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Try these home remedies to avoid air pollution, Jalneti and Kunjal Kriya are very effective

Chandigarh News: वायु प्रदूषण से बचने के लिए घर पर करें उपाय, जलनेति और कुंजल क्रिया बेहद कारगर

Sat, 16 Nov 2024 04:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Try these home remedies to avoid air pollution, Jalneti and Kunjal Kriya are very effective
चंडीगढ़। प्रदूषण के चलते सिटी ब्यूटीफुल की हवा बेहद दूषित हो गई है। इस समय सिटी ब्यूटीफुल देश के सबसे प्रदूषित शहर की सूची में शामिल है। प्रदूषण के इस माहौल में कामकाज के लिए बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय और योग अभ्यास से सेहत का ध्यान दिया जा सकता है। इनमें खास उपाय हैं- जलनेति और कुंजल क्रिया। यह सांस संबंधी रोगों के लिए कारगर होती है। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के मंगेश त्रिवेदी का कहना है कि जलनेति से नाक के अंदर जमा प्रदूषण के खतरनाक कण पानी से दूर कर बाहर किए जाते हैं और सांस लेने की प्रक्रिया को आसान किया जाता है। वहीं कुंजल क्रिया सप्ताह में एक या दो बार ही किया जाना चाहिए। इस क्रिया के दौरान गुनगुना पानी और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दो से तीन गिलास पीना चाहिए। उसके बाद गले में उंगलियों को डालकर पिया गया पूरा पानी निकाल देना चाहिए। एक तरह से उल्टी के माध्यम से शरीर में गया पूरा पानी फेफड़े और नालिका में जमा गंदगी को बाहर कर देता है। यह प्रक्रिया खाली पेट की जानी चाहिए। सेक्टर-49 स्थित योग संस्था के योग गुरु एमएन शुक्ला ने बताया कि हवा में कई जहरीली गैस एक साथ मिश्रित है, जिसकी वजह से आंखों से पानी आना, गले में जलन व कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। वायु में प्रदूषण अधिक होने के कारण कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। बचाव के लिए घरों में बैठ कर क्रियाएं की जा सकती हैं। इनके द्वारा फेफड़ो को स्वस्थ रखा जा सकता है और शरीर में रक्त के संचारण को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed