फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Try anemia-free state

प्रदेश को अनीमिया मुक्त बनाने का प्रयास

Tue, 11 Feb 2014 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Tue, 11 Feb 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
Try anemia-free state
स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा करीब एक महीने पहले यह कार्यक्रम लागू करने के बाद हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां इसकी शुरुआत की गई है।

इस कड़ी में वर्ष 2015 तक प्रदेश को अनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाई गई शाहाबाद की जानी-मानी महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल की भी सराहना की, जिन्होंने निशुल्क भाव से स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने की सहमति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने चिंता जताई कि आजकल किशोरावस्था में भी नशे का चलन बढ़ने लगा है। इसे हर हाल में रोकना होगा।

तीन चरणों में लागू होगा यह कार्यक्रम
मिशन के निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम प्रदेश में तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में मेवात, अंबाला, पंचकूला, करनाल, पलवल व यमुनानगर जिलों में लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 तक 10 से 19 आयु वर्ग की संख्या 29 करोड़ के लगभग पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए हमें अभी से योजनाएं बनानी होंगी और जीवन चक्र के पहलुओं को समझकर ही योजनाएं तैयार करनी होंगी।


समारोह को स्वास्थ्य विभाग की केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में किशोर स्वास्थ्य उपायुक्त डा. सुशमा गुरेजा ने भी संबोधित किया।

दो पुस्तकों का विमोचन
स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने किशोर स्वास्थ्य शिक्षा की मार्गदर्शिका और मासिक माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम पर दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।

उन्होंने कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को योजना का बैज व शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल सेक्रेट्री (हेल्थ) नवराज संधू, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की उप निदेशक डा. दीपिका गुप्ता, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन, युनिसेफ के भी प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed