फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trust on soldiers more than themselves, will keep the city safe: SSP

खुद से ज्यादा जवानों पर भरोसा... सिटी ब्यूटीफुल को सिटी सेफ बनाकर रखेंगे, एसएसपी

Sun, 29 Mar 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trust on soldiers more than themselves, will keep the city safe: SSP
चंडीगढ़। ‘मुझे खुद से ज्यादा चंडीगढ़ के पुलिस जवानों पर भरोसा है, कि सिटी ब्यूटीफुल को सिटी सुरक्षित रखेंगे... मुझे अपने जवानों पर पूरा विश्वास है। शहरवासियों को भी पुलिस पर पूरा भरोसा बनाकर रखना होगा।’ यह कहना है चंडीगढ़ की एसएसपी नीलंबरी विजय जगदले का। शनिवार को उन्होंने एक ऑडियो क्लिप जारी कर पुलिस मुलाजिमों के साथ शहरवासियों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन

एसएसपी ने होमगार्ड, कांस्टेबल, इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करते हुए जवानों पर भरोसा जताया। कहा कि बीते 23 मार्च मध्य रात्रि से करोना वायरस के संक्रमण से बचने को लेकर चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान शहर के सभी पुलिसकर्मियों की अलग-अलग जगह पर ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी जगह-जगह मुस्तैद हैं। उन्हें भरोसा है कि वह चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल को सेफ सिटी बनाएंगे। साथ ही कहा कि देखकर या खुशी होती है कि कर्फ्यू के बीच शहर के लगभग सभी पुलिसकर्मी जरूरतमंदों को समय-समय पर खाना खिला रहे हैं, इसके अलावा लोगों को जरूरत के सामान उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना पुलिसकर्मी लगा रही है लंगर
बता दें कि कर्फ्यू के बाद से ही चंडीगढ़ पुलिस जरूरतमंदों के लिए जगह-जगह लंगर लगा रही है। पुलिस का कहना है कि या लंगर जब तक शहर में कर्फ्यू लगा रहेगा तब तक लगाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों के पेट भरे जाएंगे जिनके पास इन दिनों खाने के लिए कुछ नहीं है। ज्यादातर कालोनी एरिया में पुलिस ने इन दिनों लंगर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed