{"_id":"e188f6cf3a0ba973c732340f0e390319","slug":"truck-union-contovercy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में फिर गरमाया ट्रक यूनियन का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में फिर गरमाया ट्रक यूनियन का विवाद
अमित शर्मा/डिजिटल टीम, मोहाली
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक यूनियन में करीब एक महीने से दो गुटों में चल रहा विवाद अभी पिछले शुक्रवार को ही शांत हुआ था कि आज फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विवाद यूनियन से एक मेंबर निकालने को लेकर शुरू हुआ।
मंगा चौधरी गुट और दीदार सिंह सोहाना गुट का विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। प्रधान हालांकि बाहर थे।
पुलिस ने दोनों गुटों के विवाद को शांत कराया और चेतावनी दी कि अगर शांति बनाए न रखी तो दोनों गुटों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
गौरतलब है कि ट्रक यूनियन में करीब एक महीने से दो गुटों में चल रहा विवाद अभी पिछले शुक्रवार को ही सुलझा था। विवाद को सुलझाने में आखिरकार अकाली नेताओं को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन
यूनियन के मौजूदा प्रधान दीदार सिंह सोहाना और दूसरे गुट के मंगा चौधरी को आमने-सामने बैठा कर अकाली नेताओं ने समझौता कराया। समझौता कराने वाले लोगों में अकाली नेता परविंदर सिंह सोहाना और जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन के पति अरविंदर सिंह भुल्लर शामिल थे।
विज्ञापन