फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck union blocked road in Nakodar in protest against new hit and run law

Punjab News: नए हिट एंड रन कानून का विरोध, नकोदर में ट्रक यूनियन ने जाम किया रोड

Tue, 02 Jan 2024 01:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jan 2024 01:23 AM IST
सार

नए हिट एंड रन कानून का विरोध अब पंजाब में भी शुरू हो चुका है। अमृतसर, बठिंडा, मोहाली और जालंधर में ट्रक चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों में तेल की आपूर्ति कम हुई है।

विज्ञापन
Truck union blocked road in Nakodar in protest against new hit and run law
मोगा में प्रदर्शन करते चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में हिंट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जालंधर के कस्बा नकोदर में मोगा-नकोदर रोड पर नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक यूनियन धरना लगा दिया। दोनों तरफ से सड़क बंद होने के कारण वहां लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। जब ट्रक यूनियन के सड़क बंद की सूचना डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। यहां ट्रक यूनियन और डीएसपी के बीच बहस हुई। 

विज्ञापन


सड़क बंद होने से जालंधर आने वाले और मोगा व फरीदकोट जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामान करना पड़ा। नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ऑल पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


यूनियन प्रधान ने कहा कि पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इसका कोई हल नहीं किया गया। इसके चलते सोमवार को यूनियन ने हाईवे जाम कर दिया। यूनियन ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं पूरी होती तो प्रदर्शन और बड़े स्तर पर लेकर जाया जाएगा और मंगलवार को भी सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जब डीएसपी सुखपाल सिंह ने ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू से कहा कि बिना बताए सड़क बंद करने से लोगों को हुई परेशानी के कारण क्यों ना करवाई की जाए? इस पर यूनियन प्रधान ने कहा कि हम तो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि एसडीएम और डीएसपी लेवल पर हाल होने वाले मसले नहीं है जो लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन में एंबुलेंस के फंसे होने पर डीएसपी ने पूछा तो ट्रैक यूनियन वालों ने जगह देते हुए उसे निकल जाने दिया।

बठिंडा: पेट्रोल पंपों में दिखने लगा असर

बठिंडा में भी हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां प्रदर्शनकारी चालकों ने चेतावनी दी कि अगर उक्त कानून को वापस न लिया गया तो वे अपनी हड़ताल को तीन दिन से बढ़ाकर अनिश्चितकालीन कर देंगे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल ने बताया कि तेल टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण पहले दिन ही पेट्रोल पंपों पर असर देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि आज शाम तक राज्य के सभी पेट्रोल पंप बड़े स्तर पर इससे प्रभावित हो सकते हैं। उधर, अमृतसर में भी चालकों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed