{"_id":"5a4a8d7b4f1c1bce6d8b751d","slug":"trolley-separated-from-tractor-collided-with-car-four-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमृतसर: हुक टूटने से ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली कार से टकराई, 4 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: हुक टूटने से ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली कार से टकराई, 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर नेशनल हाईवे पर ब्यास के पास सोमवार को फ्लाईओवर पर चढ़ते समय गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली का हुक टूटने से ट्राली अलग होकर पीछे आ रही कार पर जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम हैं। हादसे में कार सवार चार अन्य लोग भी जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि यह परिवार जालंधर से हरमंदिर सहिब माथा टेकने आ रहा था।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जालंधर की तरफ से गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली फ्लाईओवर पर आ रही थी। ट्राली के पीछे-पीछे कार भी चल रही थी। पुल के ऊपर ही एकाएक ट्रैक्टर के साथ लगा हुक टूट गया।
इससे ट्राली पीछे आ रही कार पर चढ़ गई। जोरदार टक्कर के कारण गन्ने से भरी ट्राली कार में बुरी तरह फंस गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन सड़क की साइड पर लगाकर राहत अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह कार में घुसी ट्राली को बाहर निकाला। इसके बाद कार में फंसे लोग निकाले गए। जब तक कार सवारों को बाहर निकाला जाता, तब तक एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो चुकी थी। कार में सवार चार अन्य घायलों को मोटरसाइकिलों पर बिठाकर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।
हादसे में मारे गए लोग
मरने वालों की पहचान जालंधर के लोडल रोड के प्रीत नगर निवासी सुरजीत सिंह (60), जपजोत सिंह (4), नूर (3), गुरप्रीत सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर उर्फ सिम्मी (32) के रूप में हुई है।
ये हुए घायल
घायलों में सुरजीत सिंह के बेटे हरविंदर सिंह (30), सुरजीत सिंह की पत्नी प्रेम कौर (65), कमलजीत सिंह की बेटी गुरप्रीत कौर (29) और कार चालक गांव पंडोरी निवासी करनैल सिंह शामिल है।दो मासूम सहित चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी तरफ तहसीलदार बलजिंदर सिंह घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे ले लिया गया है। मंगलवार को सुबह उनका पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले किया जाएगा।