अमृतसर: रावी नदी में डूबी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक ने एएसआई की दोनों टांगें कुचलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर लगे कंटीले तार के उस पार अपनी जमीन में खेती करने और फसल को सुरक्षित इस पार पहुंचाने में किसानों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रावी दरिया के साथ सटे गांव बल दरिया के एक किसान की गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली दरिया के तेज बहाव में बह गई। ट्रॉली में सवार छह मजदूर और किसान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। सभी ने तैरकर रावी दरिया को पार किया।
गांव की पंचायत के सदस्य जपजीत सिंह ने बताया कि जब भी गेहूं की फसल की कटाई होती है, रावी दरिया के पानी का बहाव बहुत अधिक होता है। इस गांव के साथ सटे 8 गांवों की दस हजार एकड़ जमीन कंटीले तार के उस पार है। गुरुवार को गांव के एक किसान ने फसल काटी और फसल को इस पार पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली किराये पर ली। ट्रैक्टर भी नया था लेकिन बहाव में बह गया। किसानों की मांग है कि सरकार यहां स्थायी पुल का निर्माण करे नहीं तो प्लाटून पुल ही बना दिया जाए। किसानों के मुताबिक दस हजार एकड़ में फसल तैयार खड़ी है।
पठानकोट: ट्रक ने बाइक सवार एएसआई की दोनों टांगे कुचलीं
पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रक चालक ने मोटर साइकिल सवार एएसआई को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पठानकोट बस स्टैंड पर तैनात एएसआई प्रेम दास की दोनों टांगे बुरी तरह कुचल गईं। गंभीर रूप से घायल एएसआई का एसकेआर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परिजनों की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में एएसआई के रिश्तेदार चरणजीत निवासी बहरामपुर ने बताया कि उसका बहनोई प्रेम दास अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड पठानकोट में अपनी ड्यूटी पर आ रहा था।
उनके पीछे ही उसकी बहन संयोगिता देवी भी अपनी डिजायर कार में पठानकोट किसी घरेलू कार्य से आ रही थी। जैसे ही उसका बहनोई सरना स्टेशन के समीप पहुंचा तो पठानकोट की ओर से तूड़ी से भरे ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उनका बहनोई सड़क पर गिर पड़ा तथा ट्रक का अगला टायर उनकी टांगों से गुजर गया। जिससे उनकी दोनों टांगे बुरी तरह कुचली गईं।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एएसआई की हालत काफी गंभीर है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है तथा उसकी धरपकड़ के लिए तलाश जारी है।
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जसकरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेजर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर बजीतपुर भोमा चौकी पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मृतक के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।