फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trolley filled with RDF overturned, jammed to remove

आरडीएफ से भरा ट्रॉला पलटा, हटाने में लगा जाम

Sat, 09 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Trolley filled with RDF overturned, jammed to remove
चंडीगढ़। शुक्रवार को सेक्टर 37/38/24/25 की चौक पर आरडीएफ (कचरा निस्तारण के बाद बचा अवशेष) से भरा एक ट्रॉला पलट गया। लोगों ने बताया कि एक कार ट्रॉला को ओवरटेक कर निकली। उसे बचाने के चक्कर में ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉला को हटाने के लिए तीन क्रेन मशीनों को लगाना पड़ा। इस दौरान दोपहर में मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड पर कचरा के पहाड़ का निस्तारण कर रही एसएमएस कंपनी के मैनेजर रितुराज ने बताया कि कचरा निस्तारण के बाद लगभग 36 टन आरडीएफ सोनीपथ स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में भेजा जा रहा था। वहां कचरे से बिजली बनाने के लिए आरडीएफ का भी उपयोग हो जाता है। ट्रॉला डंपिंग ग्राउंड से निकला ही था कि रास्ते में एक कार ने ओवरटेक कर दिया। कार को बचाने में ट्रॉला अनियंत्रित हो गया। चालक ने चालाकी दिखाते हुए पहले ही ट्रॉला से कूद गया। वहीं क्लीनर को मामूली चोट आई हैं। दोपहर लगभग तीन बजे ट्रॉला को क्रेन से उठाया गया। इस दौरान रास्ता अवरुद्घ होने से काफी जाम लग गया। वहीं सड़क पर आरडीएफ फैला होने से काफी दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed