फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trinamool Congress alliance with Jai Jawan Jai Kisan Party for Punjab Assembly Elections 2022

पंजाब: किसानों की पार्टी से तृणमूल कांग्रेस ने किया गठबंधन, 22 प्रत्याशियों की घोषणा, 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

Tue, 07 Dec 2021 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Dec 2021 08:15 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। हर दल नए समीकरण बनाने में जुटा है। मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने किसानों की पार्टी जय जवान जय किसान से गठबंधन किया है। 87 सीटों पर जय जवान जय किसान के उम्मीदवार उतरेंगे और 30 सीटों पर टीएमसी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन
Trinamool Congress alliance with Jai Jawan Jai Kisan Party for Punjab Assembly Elections 2022
टीएमसी - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस बार पंजाब के विधानसभा चुनाव में किसानों की पार्टी जय जवान जय किसान (जेजेजेके) के साथ मिलकर प्रदेश के स्थापित राजनीतिक दलों को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को जेजेजेके और टीएमसी ने गठबंधन का एलान करने के साथ ही राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में जेजेजेके 87 और टीएमसी 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने 22 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी और गठबंधन की ओर से चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन


जय जवान जय किसान पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. बलजीत सिंह औलख, टीएमसी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह, पंजाब जय जवान जय किसान पार्टी के महासचिव गुरदीप सिंह खालसा, पार्टी के उत्तर भारत के अध्यक्ष दविंदर सिंह रामगड़िया, पिछड़े वर्ग के अध्यक्ष अवतार सिंह, अटली बराड़ नेशनल किसान विंग, राजदीप कौर नेशनल वाइस प्रेसिडेंट और पार्टी के सलाहकार बाल कृष्ण सैनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

72 सूत्री घोषणा पत्र में बेरोजगारी मुख्य मुद्दा

अपने 72 सूत्री घोषणा पत्र में दोनों दलों ने पंजाब से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान करने का भरोसा दिया है। इस चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को खास तौर पर प्रमुखता दी गई है। पार्टी ने पंजाब की जनता से वादा किया है कि सत्ता संभालते ही सरकारी नौकरियों में अनुबंध के आधार पर नौकरी पर रखे जाने की प्रथा को समाप्त कर दिया जाएगा। यही नहीं सभी कांट्रैक्ट कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति के दिन से नियमित किया जाएगा और उन्हें सभी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।


घोषणा पत्र के मुताबिक, पंजाब सरकार की नौकरियों में पंजाब वासियों को 100 प्रतिशत आरक्षण, निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण होगा। साथ ही, जनता से वादा किया गया कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर डॉक्टरेट तक की सारी शिक्षा मुफ्त होगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के भी घोषणा पत्र में कई प्रस्ताव हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों को 6000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन देने का वादा भी किया गया है। किसानों के लिए भी पार्टी मैनिफेस्टो में कई वादे किए हैं, जिनमें मजदूरों और गरीब किसानों की कर्ज माफी और उन्हें पक्के मकान व 24 घंटे बिजली का वादा किया गया है।

ये है घोषित 22 प्रत्याशी

जय जवान जय किसान पार्टी: गुरचरण सिंह शोरीचकर (जलालाबाद), सतीश कुमार (लुधियाना सेंट्रल), राजदीप कौर कालिया (पायल), बग्गा खान (मालेरकोटला), अमनप्रीत सिंह सिद्धू (दिड़बा), मलकीत सिंह छज्जा (श्री आनन्दपुर साहिब), परमजीत सिंह (नवांशहर), गुरदीप सिंह (सरदूलगढ़), बहादर सिंह बुट्टर (संगरूर), तेजा राम (फाजिल्का), गुरिंदर कौर पन्नू (गुरदासपुर), हरमन टिवाना (अमलोह)।



टीएमसी: मनजीत सिंह (खरड़), कृपाल कौर (रोपड़), गुरदीप सिंह (मोगा), जगदीप सिंह (मौड़), दलजीत सिंह चौहान (रामपुरा फुल), ओम प्रकाश (गिदड़बाहा), गगनदीप पालता (बाघा पुराना), सुरजीत (जालंधर कैंट), राजवीर (नकोदर), जतिंदर शर्मा (जालंधर सेंट्रल), परगट सिंह (बस्सी पठाना)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed