फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trident Stallions secure finals spot with thumping win

Chandigarh News: धमाकेदार जीत के साथ ट्राइडेंट स्टैलियंस ने फाइनल में जगह सुरक्षित की

Wed, 26 Jun 2024 07:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Trident Stallions secure finals spot with thumping win
चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टैलियंस ने धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में जगह सुरक्षित की। पहले सेमीफाइनल मैच में उन्होंने एग्री किंग्स नाइट्स को 57 रन से शिकस्त दी। ट्राइडेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203/8 रन बनाए। जवाब में किंग्स 19.5 ओवर में 146/10 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

अभय ने 92 रन की शानदार पारी खेली। पिछले सीजन में टीम को सेमीफाइनल में हार मिली थी। इस बार ट्राइडेंट ने एक कदम आगे बढ़ाकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले सेमीफाइनल में एग्री किंग्स नाइट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्राइडेंट स्टैलियंस के लिए प्रभ सिमरन सिंह और अभय चौधरी ने पारी का आगाज किया। उन्होंने दोनों छोर से रन बनाए और नाइट्स के फैसले को गलत साबित कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की शानदार साझेदारी की लेकिन कप्तान प्रभ सिमरन सिंह 26 गेंद पर 40 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके जाने के बाद अभय चौधरी ने रनों की रफ्तार को धीमा नहीं होने दिया और वे लगातार शॉट्स लगाते रहे। उनका साथ दे रहे सलील अरोड़ा (11) और रमनदीप सिंह (18) बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभय शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 58 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। ओपनर ने 170.37 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 12 चौके और 2 छक्के जड़े। साहिल शर्मा 12 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाकर लौटे और टीम ट्राइडेंट का स्कोर 20 ओवर में 203/8 रन तक पहुंचाया। सुमित शर्मा और वरिंदर सिंह ने 3-3 विकेट झटके, जबकि माधव ने दो विकेट लिए।

जवाब में एग्री किंग्स नाइट्स की शुरुआत ट्राइडेंट ने खराब कर दी और पहले ही ओवर में गुरविंदर सिंह ने सहज धवन (0) और कप्तान अभिषेक शर्मा (0) को चलता कर दिया। वरिंदर सिंह ने मिडल ऑर्डर में 34 गेंद पर 49 रन बनाए लेकिन वे टीम की हार नहीं टाल सके। ट्राइडेंट की सटीक गेंदबाजी के आगे एग्री किंग्स नाइट्स ने 19.5 ओवर में 146 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। गुरविंदर सिंह भुल्लर ने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया, जबकि गुरनूर बराड़, शुभम राणा और रमनदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। आर्यमान सिंह को 1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article