फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricolor will be hoisted at every house in Haryana from August 11 to 17

आजादी का अमृत महोत्सव: हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा, चलाया जाएगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

Fri, 08 Jul 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 02:05 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at every house in Haryana from August 11 to 17
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में गुरुवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।
विज्ञापन


कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें। सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे।


तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके अलावा, उचित मूल्य की दुकानों पर भी तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed