फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricolor campaign will start in every house from today, street plays will be held, oath will be administered

Chandigarh News: आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान, होंगे नुक्कड़ नाटक, दिलाई जाएगी शपथ

Fri, 02 Aug 2024 06:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor campaign will start in every house from today, street plays will be held, oath will be administered
चंडीगढ़। 2 से 15 अगस्त तक पूरे शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाया जाएगा। इसके तहत प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक होंगे, जहां लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। टैगोर थिएटर में एक विशेष थीम-आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 77 कलाकारों की एक पेंटिंग कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए वीरवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में बैठक की। तय हुआ कि समुदाय को जोड़ने के लिए वीकेंड पर थीम आधारित और वृद्धाश्रमों के निवासियों के लिए हर घर तिरंगा थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक तिरंगा कैनवास स्थापित किया जाएगा, जिससे लोग स्थानीय भाषाओं में ‘हर घर तिरंगा’ या ‘जय हिंद’ लिख सकेंगे। डिजाइन टेम्प्लेट www.harghartiranga.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान नागरिकों को अपने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और आधिकारिक वेबसाइट www.harghartiranga.com पर ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed