फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity's tallest Ravana collapsed in the storm

Chandigarh News: आंधी में ट्राइसिटी का सबसे ऊंचा रावण धराशायी

Mon, 07 Oct 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Tricity's tallest Ravana collapsed in the storm
चंडीगढ़/पंचकूला। ट्राइसिटी में रविवार सुबह 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे चंडीगढ़ में कई इलाकों में पेड़ और उनकी टहनियां टूट कर गिर पड़ीं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में शनिवार रात खड़ा किया गया 180 फीट ऊंचा ट्राइसिटी का सबसे बड़ा रावण का पुतला आंधी में धराशायी हो गया। रावण के पुतले का सिर, तलवार व धड़ क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब तीन बजे अचानक माैसम में बदलाव आ गया और तेज हवाएं चलने लगीं। पंचकूला के साथ ट्राइसिटी के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से चंडीगढ़ में कई जगह पर पेड़ की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। सेक्टर-48 की मुख्य सड़क के साइकिल ट्रैक पर एक पेड़ गिरने से साइकिल ट्रैक बाधित हो गया।
विज्ञापन

मलोया निवासी अभिषेक ने बताया कि वह रविवार तड़के रेलवे स्टेशन जे रहे थे। इस दाैरान तेज हवाएं चलने लगीं। जब वह सेक्टर-18-19 के चौक पर पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक पेड़ की एक बड़ी टहनी आकर गिरी। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे। सेक्टर-48 के निवासियों ने बताया कि रातभर चली तेज हवाओं के कारण कई अन्य स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटीं और कुछ जगह पेड़ भी गिर गए। कुछ साइकिल चालकों ने बताया कि कि वे सुबह रोजाना की तरह साइक्लिंग के लिए निकले थे लेकिन कई जगह साइकिल ट्रैक पर पेड़ों की टहनियां गिरी हुईं थीं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वे शहर में लगे पेड़ों की उचित देखरेख करें ताकि वे तेज हवा से न गिरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed