फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity students perform well in CAT exam

कैट की परीक्षा में ट्राइसिटी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 04 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tricity students perform well in CAT exam
कैट के रिजल्ट में बाजी मारने के बाद प्रसन्न मुद्रा में विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कैट की परीक्षा में ट्राइसिटी के कई विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक पाने वालों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है। कुछ विद्यार्थियों को कोरोना भी हुआ, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बाजी मार गए। कई विद्यार्थी पेक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ नौकरी। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जमकर तैयार की थी। अधिकांश विद्यार्थियों ने पहली ही बार में बाजी मार ली। वहीं कई विद्यार्थियों ने रविवार को हुए जैट के पेपर में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जीरकपुर के रहने वाले क्षितिज गर्ग ने 99.61 पर्सेंटाइल अंक पाए हैं। वहीं गौरव धवन को 99.29 अंक मिले हैं। चंडीगढ़ की ही सरगम बंसल को 99.17, हिमानी गोयल को 99.05, देवावी गोयल को 98.85 और अक्षय सिंह को 98.1 पर्सेंटाइल अंक पाए हैं। कई विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने 91 से लेकर 97 पर्सेंटाइल अंक पाए हैं। सुमंत जिंदल 97.72, प्रभांत जिंदल 97.69, प्रोतिमा गुप्ता को 97.78 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं। इन सभी को उम्मीद है कि वह अच्छे आईआईएम में दाखिल होंगे। यह विद्यार्थी बुल्स आई कोचिंग सेंटर से शिक्षा ले रहे थे। संचालक हृदयेश मदान कहते हैं कि इस बार भी विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया। विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य के बारे में अमर उजाला से बातचीत की।
विज्ञापन

फोटो- परिवार के साथ फोटो ::::
आईआईएम अहमदाबाद में प्रवेश लेने की इच्छा : देवावी
पंचकूला सेक्टर- 10 निवासी देवावी गोयल का कहना है कि उनकी आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला लेने की इच्छा है। कोरोना के कारण पढ़ाई कुछ प्रभावित हुई थी, लेकिन सफलता मिल गई। पढ़ाई टाइम टेबल के मुताबिक की। पिता रमेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेश गोयल बिजनेसमैन हैं। मां बीनू गोयल होम मेकर हैं। देवावी एसडी कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षितिज पेक से कर रहे हैं पढ़ाई, पहली बार ही मार ली बाजी
फोटो-
क्षितिज गर्ग जीरकपुर के निवासी हैं। वह वर्तमान में पेक से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि जुलाई से बुल्स आई कोचिंग में दाखिल हुए थे। पांच माह की पढ़ाई ने सफलता दिला दी। पिता डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सोनीपत के सर्जरी विभागाध्यक्ष हैं। मां भी इसी मेडिकल कॉलेज के जीएनटी विभाग की हेड हैं। क्षितिज का कहना है कि फाइनेंस फील्ड में जाएंगे। पहली बार में ही उन्होंने बाजी मार ली।
कोरोना हो गया था, लेकिन तैयारी प्रभावित नहीं होने दी
फोटो----
जीरकपुर के रहने वाले अक्षय सिंह को कोरोना हो गया था। कहते हैं कि डर लगा था लेकिन बाद में हिम्मत परिवार से मिली और तैयारी और तेज कर दी। पिता जयप्रकाश सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा चंडीगढ़ में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि लगातार पढ़ाई से ही सफलता पाई जा सकती है। दूसरी बार परीक्षा दी थी। इस बार अंक ठीक मिले हैं। एमबीए करने का लक्ष्य है। पैक से प्रोडक्शन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

कारपोरेट के टॉप पर जाने का लक्ष्य
फोटो- परिवार के साथ फोटो :::
चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 निवासी सरगम बंसल ने पहली ही बार में कैट की परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण कर ली। कहती हैं कारपोरेट के टॉप पर जाने का लक्ष्य है। इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। अन्य युवा भी बेहतर नोट्स के साथ तैयारी करें। उनके पिता अजय बंसल बिजनेसमैन हैं। कहती हैं कि वह पेक से इलेक्ट्रिकल्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed