फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Chandigarh, Panchkula corona update, Mohali corona news, Chandigarh covid-19

ट्राइसिटी में कोरोना से 10 की और मौत, रिकॉर्ड 675 नए पॉजिटिव मिले

Sat, 05 Sep 2020 01:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona in Chandigarh, Panchkula corona update, Mohali corona news, Chandigarh covid-19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को जहां 10 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं रिकॉड 675 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन में ट्राइसिटी में मिलने वाले नए संक्रमितों का यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले बीते बुधवार को 615 संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 203, पंचकूला में 200 और मोहाली में 272 नए मरीज मिले। वहीं, मृतकों में पांच चंडीगढ़, एक मरीज पंचकूला जबकि चार मोहाली के रहने वाले थे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें सेक्टर-19 निवासी 80 वषीर्य वृद्ध भी शमिल है, जिसकी पीजीआई में 2 सितंबर को मौत हुई थी, वह किडनी के साथ ही डायबिटीज, हृदय रोग और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-52 निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग ने पीजीआई में शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उन्हें भी शुगर और हाइपरटेंशन की शिकायत थी।
विज्ञापन


इनके अलावा रायपुर खुर्द निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हुई। वह भी डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीज थे। वहीं, सेक्टर-32 निवासी 51 साल की महिला ने भी शुक्रवार को जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। वह भी हाइपरटेंशन और शुगर से पीड़ित थीं। इनके अलावा बापूधाम निवासी 36 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में बीते 2 सितंबर को मौत हुई थे, उन्हें निमोनिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

चंडीगढ़ में शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 203 मरीजों में धनास के पांच, हल्लोमाजरा के 6, मौलीजागरां के 6, मनीमाजरा के छह, पीजीआई के तीन और सेक्टर-7 के छह मरीजों के साथ अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना की कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5268 हो गई है। वहीं अब तक 68 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना के 944 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इन सब के बीच अलग-अलग अस्पतालों और सेंटरों में भर्ती कोरोना के 222 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिससे थोड़ी राहत मिली। बता दें कि संक्रमण की चेन को कमजोर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की तरफ से किए जा रहे हैं सारे प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।

उधर, पंचकूला में 200 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही शुक्रवार को एक और वृद्धा ने दम तोड़ दिया। 90 वर्षीय वृद्धा पंचकूला के सेक्टर-21 में रहती थी। वह डायबिटीज से भी संक्रमित थी। इस मौत के साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है।

मोहाली में चार की मौत, रिकॉर्ड 272 नए मरीज मिले
जले में शुक्रवार को कोरोना ने चार और लोगों की जान ले ली जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 272 लोग संक्रमित हुए। यह एक दिन में संक्रमित होने वालों की अब तक सबसे बड़ी संख्या है। शुक्रवार को जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनमें पहले से ही शूगर पीड़ित फेज-3बी2 निवासी 38 वर्षीय एक पुरुष था। वह ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में दाखिल था।

बलटाना निवासी 58 वर्षीय पुरुष और शाहीमाजरा निवासी 52 वर्षीय महिला जो कि शूगर व हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी और पीजीआई में भर्ती थी। सेक्टर-114 में एक 63 वर्षीय महिला, वह भी शूगर पीड़ित थी और मायो अस्पताल में थी। बता दें कि जिला मोहाली पंजाब के उन पांच जिलों में शुमार हो गया, जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित केसों की कुल संख्या 4495 हो गई है। जिनमें से 2058 एक्टिव केस हैं। जबकि 2343 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 95 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed