फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity found new coroana patients patients included Chandigarh Mohali three Panchkula

ट्राइसिटी में 58 नए मरीज मिले, मरीजों में चंडीगढ़ के 23, मोहाली के 32 और पंचकूला के तीन संक्रमित शामिल

Tue, 28 Jul 2020 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricity found new coroana patients patients included Chandigarh Mohali three Panchkula
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को कुल 58 नए मरीज मिले, जिनमें चंडीगढ़ के 23, मोहाली के 32 और पंचकूला के तीन मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सोमवार को मिले 23 नए मरीजों में खुड्डा लाहौरा निवासी 76 वर्षीय वृद्धा, बापूधाम का 13 वर्षीय किशोर, सेक्टर-39 का 32 वर्षीय पुरुष, मनीमाजरा की 29 साल की युवती, सेक्टर-23 का 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-44 का 30 साल का पुरुष, मनीमाजरा के एक ही परिवार की 23 वर्षीय युवती और 44 साल की महिला, सेक्टर-51 का 31 साल का पुरुष, खुड्डा लाहौरा की 26 साल की युवती और सेक्टर-50 की 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सेक्टर-51 में 5 साल का बच्चा, मौलीजागरां में 27 साल की युवती, सेक्टर-52 में 31 साल का पुरुष, सेक्टर-49 में 26 साल का युवक, सेक्टर-14 में 30 साल का पुरुष, सेक्टर-19 में 24 साल का युवक, किशनगढ़ में 22 साल की युवती के अलावा एक अन्य परिवार के 33 और 30 साल के दो पुरुष, मनीमाजरा में 40 साल की महिला, सेक्टर-24 में 39 साल का पुरुष और सेक्टर-29 में 53 साल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सोमवार को 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिनमें सेक्टर-32, 44, 20 व दड़वा के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

जीएमएसएच के कर्मचारी की रिपीट टेस्ट पॉजिटिव
वहीं दूसरी तरफ जीएमएसएच-16 के आईटी डिपार्टमेंट के जिस कर्मचारी की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, उसके रिपीट टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। यह मरीज सेक्टर-22 के हेल्थ सेंटर में तैनात फार्मासिस्ट का पति है, जिसमें 3 दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। जीएमएसएच-16 के इस कर्मचारी के संपर्क में आकर हॉस्पिटल के तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को मात देने के बाद इलाज के दौरान हुई वृद्ध की मौत
चंडीगढ़। सेक्टर-38 निवासी 67 वर्षीय जिस बुजुर्ग की रविवार देर रात सेक्टर-48 के हॉस्पिटल में मौत हो गई थी, वह कोरोना पॉजिटिव था। उसे 5 जुलाई को पीजीआई में भर्ती किया गया था। जहां पर 8 जुलाई को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 10 और 11 जुलाई को उसकी दोनों रिपीट टेस्ट नेगेटिव आईं थीं। रिपीट टेस्ट निगेटिव आने के बाद उसे 14 जुलाई को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया था। पीजीआई से डिस्चार्ज होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे सेक्टर-48 हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग मरीज का आईसीयू में इलाज चल रहा था, जहां रविवार की देर रात मरीज ने दम तोड़ दिया। पीजीआई से डिस्चार्ज होने के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर सेक्टर-48 के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह शुगर का मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed