{"_id":"ef70615e262dd7aea5e0b5800d1a5ee6","slug":"tribute-to-dsp-vijay-kumar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी के बेटे को पुलिस में दिलवाएंगे नौकरीः बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी के बेटे को पुलिस में दिलवाएंगे नौकरीः बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी विजय कुमार की आत्मा की शांति के लिए रविवार को सेक्टर-7 के आर्य समाज मंदिर में भोग हुआ। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर शहर के सांसद पवन बंसल ने कहा कि डीएसपी विजय कुमार काफी अच्छे स्वभाव के पुलिस अधिकारी थे। उनके परिवार के किसी सदस्य को विभाग में नौकरी मिलनी चाहिए और इसके लिए वे अपने स्तर पर भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि डीएसपी विजय कुमार के तीन बेटे हैं। करीबियों के अनुसार परिवार चाहता है कि किसी एक बेटे को पुलिस विभाग एएसआई या एसआई की नौकरी दे दे।
बंसल ने कहा कि इससे पहले भी इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह के बेटे को एएसआई के पद पर तैनात करने की मांग चल रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए भी प्रयास तेज किए जाएंगे। इस मौके पर हरियाणा के हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राम सरूप ने कहा कि डीएसपी विजय कुमार अपने पिता की तरह ही काफी अच्छे स्वभाव के पुलिस अधिकारी थे। मालूम हो कि डीएसपी विजय कुमार के पिता भी हरियाणा पुलिस में एसपी के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
लाइनों में खड़े होकर दी श्रद्धांजलि
आर्य समाज मंदिर के बाहर जितनी भी खाली जगह थी, सब पर वाहन पार्क थे। यहां पर आए लोगों ने लंबी लाइन में खड़े होकर विजय कुमार को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर आईजी आरपी उपाध्याय, एसएसपी सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी रोशल लाल, जगबीर सिंह, सतबीर सिंह, पूर्व डीआईजी आलोक कुमार, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी, सेक्टर-26 थाना प्रभारी अनोख सिंह, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, प्रदीप छाबड़ा, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सत्य गोपाल, एमपीएस चावला, भाजपा पार्षद राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद अनिल दुबे, राजेश शर्मा, पवन शर्मा सहित कई लोगों ने भाग लिया।