फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribute paid to Shaheed Udham Singh on his 86th martyrdom day at PU

Chandigarh News: पीयू में शहीद उधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी

Fri, 01 Aug 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Shaheed Udham Singh on his 86th martyrdom day at PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग के विद्यार्थियों, स्कॉलर और शिक्षकों ने महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का 86वां शहीदी दिवस मनाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम विभाग में शहीद उधम सिंह के अटूट साहस और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में एमएड के विद्यार्थियों ने एक काव्य सेशन का आयोजन किया। इसमें शहीद को साहित्यिक श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीद उधम सिंह के जीवन, वीरता और उनकी प्रेरणा पर भाषण दिए गए। विभाग की अध्यक्ष प्रो. सतविंदरपाल कौर ने छात्रों को शहीद उधम सिंह के आदर्शों साहस, न्याय और अटूट दृढ़ संकल्प को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शहीद उधम सिंह की विरासत और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिए गए बलिदानों को गहराई से समझने के लिए उन पर अच्छी किताबें पढ़ने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed