फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribal Youth Exchange Programme launched at Panjab University

Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय में जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू

Mon, 03 Nov 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tribal Youth Exchange Programme launched at Panjab University

विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में रविवार को 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 की योजना को साकार करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, नवाचार और आत्मविश्वास के माध्यम से देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। ऐसे आदान-प्रदान कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी अवसरों के बीच की खाई को कम करते हैं और आदिवासी युवाओं को नए शैक्षिक व सांस्कृतिक अनुभवों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा विकास तभी संभव है जब समाज का हर वर्ग साथ आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं को वसुधैव कुटुम्बकम की भावना अपनाने और एकता, करुणा व साझा प्रगति का संदेश फैलाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा से आए 200 आदिवासी युवा तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के 20 अधिकारी शामिल हैं। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन में नशा मुक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत@2047 जैसे विषयों पर कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे। समारोह में खेल सचिव प्रेरणा पुरी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रेणु विग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed