फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trend of contract marriage increasing in punjab

पंजाब का नया दर्द: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में लुट रही जवानी, विदेश जाने की चाह में... न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम

Sat, 02 Sep 2023 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

जो भारतीय छात्र-छात्राएं विदेेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए आईलेट्स में 6.5 बैंड हासिल करना अनिवार्य हैं। इस परीक्षा में पास नहीं होने वाले ऐसी लड़कियों की तलाश करते हैं, जो इस टेस्ट को पास कर चुकी होती हैं। विदेश जाने का सपना देखने वाले कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर लड़की को विदेश भेजने  का सारा खर्च उठाते हैं।

विज्ञापन
Trend of contract marriage increasing in punjab
contract marriage - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

डॉलरों की चमक-दमक के दीवाने हो रहे पंजाब के युवा किसी भी सूरत में विदेश जाना चाहते हैं। इसके लिए भले ही लाखों रुपये का कर्ज लेकर अवैध तरीका ही क्यों न अपनाना पड़े। इन दिनों एक और चलन बढ़ा है। यह है कॉन्ट्रैक्ट मैरिज, लेकिन इस चक्कर में भी युवा ठगी का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में समझौता होता है कि वर या वधू पक्ष शादी और विदेश भेजने का खर्च उठाएगा। इसके बदले लड़की या लड़के को स्पाउस वीजा पर विदेश ले जाने का कॉन्ट्रैक्ट होता है। पंजाब में ऐसे हजारों मामले सामने आए हैं, जिनमें खर्च लेने के बाद स्पाउस वीजा नहीं लगवाया गया। 

विज्ञापन

चार साल में आई पांच हजार शिकायतें
पंजाब पुलिस के पास इन दिनों ऐसी शिकायतों की भरमार है। चार साल में विदेश मंत्रालय के पास 5900 ऐसी ही ठगी के मामलों में शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 5000 मामले अकेले पंजाब के ही हैं। पिछले एक साल में दो हजार शिकायतें पंजाब पुलिस के पास पहुंची हैं। ज्यादातर मामलों में लड़कियां विदेश में सेटल हो गई हैं, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्होंने लड़के को स्पाउस वीजा पर नहीं बुलाया। अब परिवार पुलिस के पास चक्कर काट रहे हैं। विदेश में बसने के लिए कई युवाओं ने पुश्तैनी जमीन, घर व आभूषण तक बेच दिए, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ।

क्या है कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का फंडा
जो भारतीय छात्र-छात्राएं ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए आईलेट्स में 6.5 बैंड हासिल करना अनिवार्य हैं। पंजाब के जो नौजवान इस परीक्षा में पास नहीं हो पाते वो ऐसी लड़कियों की तलाश करते हैं, जो इस टेस्ट को पास कर चुकी होती हैं। इसके बाद लड़कियों को विदेश भेज स्पाउस वीजा पर विदेश जाने का सपना देखने वाले कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर लड़की का सारा खर्च उठाते हैं।

धोखे से आहत होकर की आत्महत्या की कोशिश
ऐसी ही कहानी है सुखविंदर सिंह की है, जिसकी शादी लुधियाना की जसमीन से हुई थी। सुखविंदर से सगाई के बाद जसमीन ने विदेश जाने की इच्छा जताई, जिसे परिवार ने पूरा कर दिया, लेकिन शादी के बाद मिले धोखे से परेशान होकर सुखविंदर ने आत्महत्या तक की कोशिश की।

एडमिशन के बाद संपर्क तोड़ा
जालंधर के नकोदर निवासी युवक ने विज्ञापन देखा तो कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के लिए बिचौलिये के माध्यम से लड़की से संपर्क कर कनाडा का वीजा लगवाया। लड़की ने कनाडा में दाखिला ले लिया। एक साल बाद उसने लड़के व उसके माता-पिता से संपर्क करना बंद कर दिया। मोबाइल नंबर बदल लिया।
विज्ञापन

अलग सेल गठित किया: डीजीपी
पंजाब के स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला का कहना है कि युवाओं को ऐसी शादियों से बचना चाहिए। हमारे पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसके लिए अलग सेल गठित किया गया है। शिकायतें काफी बढ़ती जा रही हैं।

लिखित एग्रीमेंट गलत: सोनिया
कंसल्टेंसी एजेंसी ग्रे मैटर की सोनिया धवन का कहना है कि यह कॉन्ट्रैक्ट दोनों परिवारों के बीच एक सीक्रेट होता है। कई मामलों में वर पक्ष वधू पक्ष को प्रॉपर्टी भी देता है और लड़की वालों का सारा खर्च उठाने का वादा करता है। दोनों परिवारों के बीच लिखित एग्रीमेंट होता है, लेकिन यह गलत है। युवाओं को ऐसे विज्ञापनों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed