{"_id":"6690c328febf01f323082b08","slug":"tree-fell-on-moving-car-on-kotkapura-road-in-faridkot-girl-died-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: तेज हवा और बरसात के कारण चलती कार पर गिरा पेड़, लड़की की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: तेज हवा और बरसात के कारण चलती कार पर गिरा पेड़, लड़की की मौत, चार घायल
Fri, 12 Jul 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:21 AM IST
सार
हादसा तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते हुआ। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
फरीदकोट में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय कोटकपूरा रोड पर बाबा रोड़े शाह की दरगाह के पास शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश के बीच एक पेड़ चलती कार पर गिर गया और इस हादसे में एक 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा समेत चार गंभीर घायल हो गए जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जैतो के गांव सिवियां निवासी बलजीत सिंह अपनी कार में अपनी भाभी गुरमीत कौर, उसकी पुत्रवधु स्वर्णजीत कौर व उसकी 13 वर्षीय पुत्री नवदीप कौर तथा नवदीप की सहेली सहजप्रीत कौर के साथ अपनी कार पर फरीदकोट आ रहे थे। नवदीप व सहजप्रीत दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और दोनों की फरीदकोट के हरिंद्रा नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में नैतिक शिक्षा की परीक्षा थी, इसके लिए नवदीप कौर जा रही थी और गांव के बस अड्डे पर उसने सहजप्रीत कौर को भी अपने साथ अपनी कार में ही बैठा लिया था। कोटकपूरा के गांव संधवां से आगे जब उनकी कार बाबा रोड़े शाह की दरगाह के पास पहुंची थी कि अचानक चलती कार पर सड़क के किनारे से एक पेड़ आकर गिर गया। पेड़ गिरने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां 12 वर्षीय सहजप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन