बैकफुट पर पंजाब सरकार, अस्पतालों में पुरानी दरों पर ही होगा इलाज
- स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पतालों में इलाज की पुरानी दरें लागू करने के दिए आदेश
- हाल ही में सरकार ने बढ़ाई थीं नई दरें, 25 प्रतिशत महंगा हो गया था इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी अस्पतालों में इलाज की नई दरें लागू करने के फैसले पर पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है। अब सरकारी अस्पतालों में पुरानी दरों पर ही इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ऐसा आदेश जारी किया है। एक सितंबर से राज्य के सरकारी अस्पतालों में नई दरें लागू की जाने वाली थीं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना में बिगड़ी स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के तहत सरकारी अस्पतालों की संशोधित दरों को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है, सरकारी अस्पतालों में पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पुरानी दरों संबंधी नई हिदायतें सभी सिविल सर्जनों को जारी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के जरूरतमंद लोगों को तीसरे स्तर की मल्टी-स्पेशलिस्ट अस्पतालों में मिलने वाली सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य पैकेजों को 1393 से बढ़ाकर 1579 किया गया है।
उन्होंने कहा राज्य में सरबत सेहत बीमा योजना के तहत औसतन 1500 दाख़िले प्रतिदिन हो रहे हैं। यदि इस स्कीम के अधीन सूचीबद्ध अस्पतालों के पक्ष से देखा जाए तो पंजाब उन प्रमुख राज्यों में से एक है जहां इस योजना के पहले साल में राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा 767 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया। इन अस्पतालों में लाभपात्रियों को दूसरे और तीसरे स्तर के मानक इलाज मुफ्त दिए जा रहे हैं।
आइसीयू फीस भी बढ़ी थी
सरकारी अस्पतालों में लागू की जाने वाली नई दरों में वीआईपी रूम में रहने का किराया भी बढ़ाया गया था। पहले 500 रुपये थे, जो बढ़कर 1250 रुपये कर दिए गए थे। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों से लड़ रहे मरीजों को आईसीयू में रहने के लिए प्रतिदिन 500 रुपये निर्धारित किए गए थे। 2014 की दरों में इसके लिए पहले 150 रुपये ही मरीजों को चुकाना पड़ता था।
इतने बढ़ गए थे रेट
सेवाएं 2014 2020
वार्षिक मेडिकल फीस 300.00 500.00
बड़ा ऑपरेशन 1000.00 1200.00
छोटा ऑपरेशन 150.00 250.00
डिजिटल एक्सरे 150.00 120.00
ईसीजी 60.00 75.00
एमएलआर 300.00 500.00
अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग 200.00 250.00
दांत एक्सरे 40.00 50.00
दाखिला फीस 30.00 40.00
जनरल वार्ड बेड चार्ज 30.00 40.00
आईसीयू 150.00 300.00
एसी प्राइवेट रूम 500.00 1000.00