फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Treat wildlife like relatives, our lives depend on them

Chandigarh News: वन्यजीवों के साथ करें रिश्तेदारों की तरह व्यवहार, हमारा जीवन उन पर निर्भर

Tue, 10 Oct 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Treat wildlife like relatives, our lives depend on them
वन्य जीव संरक्षण को लेकर इको क्लब प्रभारियों के सम्मेलन को संबो​धित करते मुख्य वन संरक्षक टीसी 
चंडीगढ़। वन्यजीव हमसे बात नहीं कर सकते, इसलिए वन अधिकारियों और आम लोगों का कर्तव्य है कि वे वन्यजीवों की आंख, कान और आवाज बनें। हमें वन्यजीवों के साथ अपने रिश्तेदारों की तरह व्यवहार करना चाहिए क्योंकि हमारा अस्तित्व उन पर निर्भर है। चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक टीसी नौटियाल ने सोमवार को 108 इको क्लब प्रभारियों के सम्मेलन में यह बात कही। वन्यजीव संरक्षण के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के मकसद से वन एवं वन्यजीव विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन और यूथ इनोवेटिव सोसाइटी ने सोमवार को वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी विषय पर इको क्लब सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें वन्य जीवन की थीम पर बदलाव लाने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया। अपने-अपने क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के संदर्भ में गतिविधियों का आयोजन करने वाले 108 इको क्लब प्रभारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, नीतिगत परिप्रेक्ष्य पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इस मौके पर चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक टीसी नौटियाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया और सिटी इको क्लब प्रभारियों के साथ बातचीत की। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में जंगली जानवरों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी हितधारकों से वन्यजीवों की रक्षा करने का आग्रह किया और कहा कि उनके प्राकृतिक आवास हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुख्य वन संरक्षक ने सभी इको क्लब प्रभारियों को वन्य जीवों और उनके संरक्षित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने चंडीगढ़ के इको क्लबों के महत्व पर प्रकाश डाला और इको क्लब प्रभारियों से चंडीगढ़ में मौजूद जैव विविधता की इस संपत्ति की रक्षा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

69वें वन्यजीव सप्ताह समारोह के दौरान शहर में विभिन्न वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन एवं वन्यजीव विभाग और यूथ इनोवेटिव सोसाइटी ने संयुक्त रूप से सिटी ब्यूटीफुल के विभिन्न स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और इको क्लब सम्मेलन का आयोजन किया। बटरफ्लाई पार्क सेक्टर-26 में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 186 छात्रों ने भाग लिया, चंडीगढ़ रेंज के वन अधिकारी देवेंद्र चौहान, प्रवीण यादव और अन्य वन अधिकारियों ने भी उत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed