फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transport unions of many states also came in support of haryana roadways strike

रोडवेज कर्मियों के साथ पौने चार लाख कर्मचारी, कई राज्यों की परिवहन यूनियनें भी समर्थन में उतरीं

Mon, 22 Oct 2018 11:15 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Transport unions of many states also came in support of haryana roadways strike
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार के सामने रोडवेज की हड़ताल खत्म न होने पर विकट परिस्थितियां बन गई हैं। हड़ताल को हलके में ले रही सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के कच्चे-पक्के कर्मचारियों के एकजुट होने के बाद वार्ता की पहल तो की है, मगर बात बनती नहीं दिख रही। रोडवेज कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी किलोमीटर स्कीम के विरोध में उतर आए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर तक प्रदेश के पौने चार लाख कच्चे-पक्के कर्मचारी हड़ताल पर जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी महासंघ व उससे जुड़े संगठनों ने रविवार को ही हड़ताल का अल्टीमेटम दे दिया। महासंघ से जुड़े बिजली कर्मचारी रविवार रात 11 बजे से हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सोमवार सुबह आपात बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन

Transport unions of many states also came in support of haryana roadways strike
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : file photo

इसमें सभी कर्मचारी संगठनों की सर्व सम्मति से हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। इन्होंने वार्ता विफल होने पर पहले ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी थी। सर्व कर्मचारी संघ के अलावा सभी शिक्षक, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन व केंद्रीय परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। सोमवार सुबह होने वाली बैठक के बाद किसी भी समय सभी विभागों में कामकाज ठप किया जा सकता है। इससे हरियाणा में परिवहन सेवाओं के साथ ही बिजली, पानी, सफाई व स्वास्थ्य सेवाएं भी पटरी से उतर सकती हैं। क्योंकि, कर्मचारियों ने आपात सेवाओं को जारी रखकर अन्य सेवाएं ठप करने का निर्णय अंदरखाने रविवार रात को ही ले लिया है।

अड़ियल रवैया छोड़े सरकार, हालात हो रहे खराब : लांबा
सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने सीएम मनोहर लाल से आग्रह किया है कि सरकार अड़ियल रवैया छोड़ दे। वार्ता के जरिये रोडवेज हड़ताल खत्म कराई जाए। कर्मचारी संगठन एकजुट हो गए हैं, इससे सरकार का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। सभी संगठन सोमवार से हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। अगर ऐसा हुआ तो पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
 
नॉर्थ जोन की रोडवेज यूनियनें समर्थन में उतरी
नॉर्थ जोन के राज्यों के परिवहन कर्मचारियों की यूनियनें हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में उतर आई हैं। रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि सोमवार को नॉर्थ जोन रोडवेज कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में अन्य राज्यों में भी हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। सीटीयू पहले ही अपनी बसें हरियाणा में बंद कर चुकी है। सोमवार को पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर इत्यादि राज्यों के रोडवेज-निगम कर्मचारी यूनियनें हड़ताल पर जाने का फैसला करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed