फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transport Minister Laljit Singh reached Amritsar

अमृतसर: परिवहन मंत्री से ट्रांसपोर्टर बोले- रिश्वत देकर चलाते रहे हैं बसें, एएसआई की भूमिका पर उठे सवाल

Wed, 06 Apr 2022 01:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Apr 2022 01:08 PM IST
सार

परिवहन मंत्री ने कहा कि बसें चाहें पूर्व मुख्यमंत्री की हों या किसी पूर्व मंत्री की, सभी बंद होंगी। कांग्रेस और अकाली दल ने अपने मन मुताबिक कानून बना रखे थे, अब वे चलने वाले नहीं। 

विज्ञापन
Transport Minister Laljit Singh reached Amritsar
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह के सामने ट्रांसपोर्ट माफिया का खुलासा हुआ है। परिवहन मंत्री अमृतसर के दौरे पर आए थे। इसी शहर के कई ट्रांसपोर्टरों ने मंत्री से कहा कि एक एएसआई को लगातार रिश्वत देकर पांच साल से बस चलाई जा रहीं थी। यह एएसआई डेपुटेशन पर तैनात था। उन्होंने टैक्स भरा ही नहीं। इस मामले में परिवहन मंत्री ने कहा कि एएसआई मामले में जांच की जाएगी और आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ विजिलेंस को जांच दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के इस कर्मचारी की संपत्ति की जांच की जाएगी। आय से ज्यादा संपत्ति पाई गई तो उसे कुर्क किया जाएगा। 

विज्ञापन


 परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने कहा कि मंगलवार को करीब 20 ऐसी बसों को बंद किया, उन्होंने टैक्स जमा नहीं करवाया था। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जिन्होंने अब तक टैक्स जमा नहीं करवाया, जल्द से जल्द टैक्स भर दें। वरना सभी बसों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने ट्रांसपोर्ट माफिया को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अब पहले जैसी सरकारें नहीं कि कोई रिश्वत देकर निकल जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार ने विभाग को खोखला कर दिया है। इसके लिए पूर्व की सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने विभाग में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई मामले की जांच विजिलेंस को देने और इस कर्मी की संपत्ति की जांच करवाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बसें चाहें पूर्व मुख्यमंत्री की हों या किसी पूर्व मंत्री की, सभी बंद होंगी। कांग्रेस और अकाली दल ने अपने मन मुताबिक कानून बना रखे थे, अब वे चलने वाले नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed