फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transparent selection of 244 advocates for the pro-bono panel.

Chandigarh News: प्रो-बोनो पैनल के लिए 244 अधिवक्ताओं में से हुआ पारदर्शी चयन

Sat, 26 Sep 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Transparent selection of 244 advocates for the pro-bono panel.
चंडीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने प्रो-बोनो पैनल अधिवक्ताओं के चयन के लिए शुक्रवार को जिला अदालत के बार रूम में पर्ची के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की। इसके लिए पात्र 244 अधिवक्ताओं के आवेदन मिले थे। 44 अलग-अलग श्रेणियों में पर्चियां निकालकर अधिवक्ताओं का चयन किया गया। पर्चियां जिला बार एसोसिएशन की महिला सफाई कर्मचारियों ने निकालीं।
विज्ञापन

चयन के लिए तीन साल की वकालत पूरी कर चुके और 25 साल से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे गए थे। बार रूम में पुरुषों और महिलाओं के लिए 22-22 श्रेणियों के कुल 44 बॉक्स रखे गए थे। प्रत्येक श्रेणी वकालत के तीन से 24 वर्ष के अनुभव के आधार पर बनाई गई थी।
विज्ञापन

पर्ची निकलते ही चयनित अधिवक्ता का नाम मौके पर घोषित किया गया। प्रक्रिया के बाद चयनित प्रपत्रों पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी) एवं डीएलएसए अध्यक्ष हरिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए। सभी बॉक्स और प्रपत्र डीएलएसए कार्यालय में सुरक्षित रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed