फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transgenders will get benefits in railway fare as Senior Citizen from new year 2019

मोदी सरकार ने किन्नरों को दिया नया साल का खास तोहफा, अब रेल यात्रा में मिलेगी यह छूट

Fri, 21 Dec 2018 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Transgenders will get benefits in railway fare as Senior Citizen from new year 2019
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय रेलवे किन्नरों के लिए नए साल में खुशखबरी लेकर आया है। 2019 से रेल में किन्नरों को खास सुविधा मिलेगी। साल के पहले दिन से ही रेलवे सीनियर सिटीजन पुरुष-महिला की तरह ही ट्रांसजेंडरों को रेलगाड़ी के किराए में छूट देगी। यह आदेश रेलवे बोर्ड के मार्केटिंग डायरेक्टर पैसेंजर, शैली श्रीवास्तव ने जारी किए हैं। आदेश के बाद से रेलवे अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रही है और अब रिजर्वेशन फार्म में लिंग के विकल्प में पुरुष, महिला और ट्रांसजेडर (टी) भी उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


 किन्नरों की ओर से लंबे समय से पुरुष-महिला की तरह उन्हें भी सीनियर सिटीजन में शामिल करने की मांग की जा रही थी और रेल किराए पर भी रियायत दिए जाने की मांग उठ रही थी। इसे रेलवे की ओर से अब मान लिया गया है। सीनियर सिटीजन पुरुषों की तरह ही 60 साल की उम्र वाले किन्नरों को रेल टिकट पर 40 फीसदी की छूट दी जाएगी। वहीं 58 साल पूरी करने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं को 50 फीसदी रेलवे किराए में छूट देती है। 

विज्ञापन

Transgenders will get benefits in railway fare as Senior Citizen from new year 2019
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF

किन्नरों को दिया गया यह तोहफा नए साल के पहले दिन से लागू होगा। इस सुविधा के लिए रेलवे ने अपने सीआरआईएस एंड आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर में बदलाव किए हैं। किन्नर इस सुविधा का लाभ रेलवे विंडों व ई-टिकट से भी उठा सकते हैं। सीनियर सिटीजन के रूप में आरक्षित रहने वाली सीटों में से ही किन्नरों को सीटें रेलवे की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

 रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ भी कंफर्म हो जाती थी, इसके साथ ही यात्रा में पुरुषों को 60 वर्ष से अधिक होने पर 40 प्रतिशत और महिलाओं को 58 वर्ष से ऊपर होने पर 50 प्रतिशत की किराए में छूट मिलती है। फिरोजपुर शांति नगर निवासी महंत गुड्डी बाबा का कहना है कि उनके समुदाय की यह बहुत पुरानी मांग थी, जिसे रेलवे ने अब मान लिया है। केंद्र सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है। इससे अब उनके समुदाय के लोगों को रेलगाड़ी की प्रत्येक श्रेणी में देशभर में कहीं आने-जाने में रियायती टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed