{"_id":"5b3ba5ed4f1c1b91288b45df","slug":"transferred-19-hcs-including-five-ias-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस समेत 19 एचसीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस समेत 19 एचसीएस के तबादले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस अधिकारियों और 19 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही आईएएस सुकृति लिखी को हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
साकेत कुमार आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का जिम्मा भी संभालेंगे। उनके पास आयुष विभाग के निदेशक, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव और खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के आयुक्त का कार्यभार भी रहेगा। अमना तसनीम को को मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। निशांत कुमार यादव हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव नियुक्त किए गए हैं। प्रदीप कुमार दहिया नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीए नूंह के सचिव का जिम्मा संभालेंगे।
इन एचसीएस के तबादले व अतिरिक्त जिम्मा
एचसीएस मुकुल कुमार से अतिरिक्त उपायुक्त व सचिव आरटीए पंचकूला का जिम्मा वापस ले लिया गया है। डीसी पंचकूला व निदेशक, विशेष सचिव, आतिथ्य सत्कार विभाग का कार्यभार उनके पास रहेगा। अंजू चौधरी को अतिरिक्त उपायुक्त व सचिव आरटीए, रेवाड़ी लगाया गया है। मंदीप कौर अतिरिक्त उपायुक्त व सचिव आरटीए, सोनीपत होंगी। जगदीप ढांडा अतिरिक्त उपायुक्त व सचिव आरटीए, पंचकूला लगाए गए हैं।
विज्ञापन
महेंद्रपाल अतिरिक्त उपायुक्त व सचिव आरटीए, पलवल होंगे। सुरेश कुमार चहल को एसडीएम पुन्हाना, प्रदीप कुमार द्वितीय को एसडीएम बेरी, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजेंद्र हुडा को सिटी मजिस्ट्रेट कैथल लगाया गया है। रविंद्र यादव नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त होंगे। जितेंद्र कुमार तृतीय को सहकारी चीनी मिल, पलवल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वेद प्रकाश को सहकारी चीनी मिल महम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा मिला है।
सुमित सिहाग सिटी मजिस्ट्रेट नारनौल होंगे। संयम गर्ग सिटी मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र लगाए गए हैं। जितेंद्र कुमार-चतुर्थ एसडीएम पलवल का जिम्मा संभालेंगे। वकील अहमद मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, नारनौल होंगे। अनिल कुमार यादव को एसडीएम लाडवा और थानेसर लगाया गया है। सोनू राम सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर होंगे। राहुल मित्तल मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, फतेहाबाद नियुक्त किए गए हैं। संजय कुमार एसडीएम गुहला होंगे।