{"_id":"5759a0644f1c1b6e409c5c91","slug":"transfer-order-of-59-staff-and-officers-of-ut-staff-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी प्रशासन के 59 कर्मचारी और अधिकारियों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी प्रशासन के 59 कर्मचारी और अधिकारियों को मिली बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के पर्सोनल विभाग ने 59 कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर वापस ले लिए हैं। विभाग ने यह ऑर्डर विभिन्न विभागों की जरूरत और एचओडी की सिफारिश पर वापस लिए हैं। इनमें कई कर्मचारी और अधिकारी ऐसे भी शामिल हैं, जो कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें पांच सुप्रीटेंडेंट के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पहले स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीसी और एस्टेट ऑफिस से जो स्टाफ पहले ट्रांसफर हो चुके हैं, उन्हें 24 जून को रिलीव करना होगा। पर्सोनल विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल विभाग ने इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत एक साथ 348 कर्मचारियों और अधिकारियों काट्रांसफर कर दिया था। इतने बड़े स्तर पर पहली बार प्रशासन में फेरबदल से कर्मचारियों में रोष था। कर्मचारी लगातार ट्रांसफर ऑर्डर वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सांसद किरण खेर से भी इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन ने सभी के ऑर्डर वापस लेने से इनकार कर दिया था। बल्कि 150 कर्मचारियों को ट्रांसफर किए जाने की नई लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
चर्चा का माहौल
ट्रांसफर ऑर्डर रुकने के बाद सचिवालय में दिनभर इसकी चर्चा होती रही। हर कोई अपने और सहयोगियों के बारे में जानना चाहता था। कुछ कर्मचारियों में अपने पुराने साथियों के वापस आने की खुशी भी थी।
इनके रुके ट्रांसफर
सुप्रीटेंडेंट 5
सीनियर असिस्टेंट 27
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर 6
जूनियर असिस्टेंट क्लर्क 16
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर/ स्टेनो टाइपिस्ट 5