फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of one IAS and 16 HCS officers in Haryana

हरियाणा में इधर से उधर किए गए 8 जिलों के एसपी समेत 28 IPS व कई एचसीएच, देखिए

Sat, 17 Nov 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Transfer of one IAS and 16 HCS officers in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। शुक्रवार शाम आठ जिलों के एसपी समेत कुल 28 आईपीएस व तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। तबादला एवं नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। पंचकूला की पुलिस आयुक्त चारू बाली को भी बदल दिया गया है, उनकी जगह आईजी सिक्योरिटी सौरभ सिंह को पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 

विज्ञापन


चारू को आईजी एचवीपीएनएल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचकूला के डीसीपी अभिषेक जोरवाल भी बदल दिए गए हैं। उन्हें सीआईडी में एसपी सीएफएमएस लगाया गया है। भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल के आईपीएल पति राजेश दुग्गल को एक बार फिर एसपी के पद पर तैनाती मिली है। उन्हें नूंह का एसपी लगाया गया है। चंद महीने पहले ही उन्हें एसपी के पद से हटाया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस विभाग की किरकिरी होने के बाद उन्हें कमाडेंट, तृतीय बटालियन एचएपी हिसार लगाया था। 
विज्ञापन


आईपीएस अश्विन को स्टेट क्राइम ब्रांच से बदलकर एसपी जींद नियुक्त किया गया है। वह हामिद अख्तर को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। एसपी जींद डॉ. अरूण सिंह को एसपी सिरसा लगाया गया है। एसपी अंबाला अशोक कुमार को बदलकर एसपी लॉ एंड आर्डर व एसपी टेलीकॉम की जिम्मेदारी दी गई है। नाजनीन भसीन से एसपी नूंह का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। वह एसपी एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Transfer of one IAS and 16 HCS officers in Haryana
तबादले - फोटो : amar ujala

 हामिद अख्तर अब एसपी सिरसा के बजाए एसपी सिक्योरिटी होंगे। एसपी कैथल आस्था मोदी अब अंबाला की एसपी होंगी। एसपी पलवल वसीम अकरम को एसपी कैथल लगाया गया है। एसपी दादरी हिमांशु गर्ग को बदलकर डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम लगाया गया है। मनबीर सिंह एसपी पानीपत की जगह अब एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो होंगे। एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो स्मृति चौधरी को एसपी दादरी नियुक्त किया गया है। आईपीएस विनोद कुमार एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के स्थान पर एसपी पलवल लगाए गए हैं। एचपीएस अधिकारी सुमित कुमार को एसपी पानीपत की जिम्मेदारी दी गई है। वह डीसीपी क्राइम गुरुग्राम थे।

ये आईपीएस-एचपीएस भी बदले
आईपीएस आलोक कुमार रॉय को एडीजीपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो पंचकूला लगाया गया है। एडीजीपी अजय सिंघल अब एडीजीपी रेलवे व कमांडो का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। एडीजीपी कुलदीप सिंह सिहाग को एडीजीपी, एससीआरवी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। करनाल रेंज के एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क को एचएपी मधुवन के एडीजी का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। 

आईजी डॉ. सीएस राव को एससीबी गुरुग्राम का आईजी लगाया गया है। आईजीपी प्रशासन एमरवि किरण अब एसवीबी के आईजी होंगे। हिसार रेंज के आईजीपी संजय कुमार फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो हिसार रेंज के आईजीपी होंगे। डीआईजी हेमंत कंसल सीटीआई होम गार्डस के डीआईजी नियुक्त किए गए हैं। 

टेलीकॉम के एसपी सुखवीर सिंह को एसवीबी का एसपी लगाया गया है। सुलोचना कुमारी अब डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम होंगी। मनीषा चौधरी को एसपी, आईटी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। सीएमएफएस (सीआईडी) कमलदीप गोयल को पंचकूला का डीसीपी लगाया गया है। एचपीएस राजीव देशवाल सीआईडी के एसपी होंगे। आईपीएस चंद्रमोहन को पंचकूला का एसीपी लगाया गया है।

Transfer of one IAS and 16 HCS officers in Haryana
IPS - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और 16 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम के एडीसी मुनीष शर्मा को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। गुरुग्राम के अतिरिक्त श्रम आयुक्त नरेश कुमार को जीएमडीए गुरुग्राम का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
फरीदाबाद जिला परिषद की सीईओ अंजू चौधरी गुरुगाम मंडल आयुक्त कार्यालय में ओएसडी होंगी। अंबाला नगर निगम के आयुक्त राम कुमार सिंह को गुरुग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। गुरुग्राम एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक मनोज कुमार हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। एक सप्ताह के भीतर शिक्षा बोर्ड के सचिव पद पर यह तीसरी नियुक्ति है। 

Transfer of one IAS and 16 HCS officers in Haryana
तबादले - फोटो : amar ujala

पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह-वन को पलवल जिला परिषद व डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। पलवल जिला परिषद व डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरदीप सिंह रोहतक जिला परिषद व डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सतीश कुमार जैन को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। 

महम के उपमंडल अधिकारी दलवीर सिंह महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनोज खत्री को हरियाणा वित्त विभाग का उप सचिव लगाया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव विरेंद्र चौधरी उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रशासन होंगे। झज्जर के नगराधीश अश्विनी कुमार को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश भिवानी के नगराधीश होंगे। फतेहाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयवीर यादव हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। फरीदाबाद, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह को फरीदाबाद जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। फतेहाबाद हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक शंभू सोनीपत नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। रोहतक, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक विकास यादव को फरीदाबाद हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक का कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed