{"_id":"57055e734f1c1b216fc81268","slug":"transfer-of-justice-shabina-of-punjab-and-haryana-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की जस्टिस शबीना का तबादला, 19 तक करना होगा ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की जस्टिस शबीना का तबादला, 19 तक करना होगा ज्वाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने एक आदेश जारी कर मुंबई हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण भाऊ राव चौधरी का तबादला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के लिए किया है। उनके चंडीगढ़ आने से यहां फिलहाल जजों की संख्या नहीं बढ़ेगी, क्योंकि एक अन्य आदेश के तहत पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस शबीना का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट के लिए कर दिया गया है। दोनों जजों को अपने नए स्थान पर 19 अप्रैल तक ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से इस वर्ष दो जजों के पहले ही तबादले हो चुके हैं। जस्टिस एसके मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन कर गए थे। जबकि जस्टिस हेमंत गुप्ता का भी तबादला हुआ था। इसके अलावा जस्टिस राजीव भल्ला सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
अभी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की कमी है। यहां आ रहे जस्टिस चौधरी का जन्म दो अप्रैल 1957 में हुआ। उन्होंने लॉ कालेज मुंबई से कानून की पढ़ाई की। आठ सितंबर 2006 में वह मुंबई हाईकोर्ट के जज बने।
विज्ञापन