फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of Six IAS officers in Haryana

Haryana: छह IAS अधिकारियों के तबादले, संजय जून को गुरुग्राम मंडलायुक्त का भी जिम्मा

Wed, 17 Aug 2022 10:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 10:07 AM IST
सार

आदित्य दहिया को हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव का कार्य पहले की तरह देखेंगे। 

विज्ञापन
Transfer of Six IAS officers in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छह आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किया है। फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून को गुरुग्राम के मंडलायुक्त का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वह मेवात विकास एजेंसी के चेयरमैन के अलावा विशेष आयुक्त, स्वास्थ्य एवं पोषण मेवात क्षेत्र का कार्य पहले की तरह करते रहेंगे। उनके पास हरियाणा भवन नई दिल्ली के आवासीय नियुक्त का जिम्मा भी रहेगा।

विज्ञापन


मंदीप बराड़ को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वह एमडी हारट्रोन, मिशन निदेशक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक का कामकाज पहले की तरह देखेंगे। 
विज्ञापन


मनीराम शर्मा को निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग लगाया गया है। वह एससी-बीसी कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। आदित्य दहिया को हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव का कार्य पहले की तरह देखेंगे। दो प्रशिक्षु आईएएस को भी इधर से उधर किया गया है।नरेंद्र सिंह अब सहायक आयुक्त हिसार व निशा सहायक आयुक्त प्रशिक्षणाधीन अंबाला होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed