फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 50 thousand teachers stuck after release of schedule

Haryana News: शेड्यूल जारी होने के बाद अटके 50 हजार अध्यापकों के तबादले, आस टूटी और बढ़ी मुश्किलें

Tue, 31 Oct 2023 09:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2023 09:58 AM IST
सार

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात ये है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास तबादला ड्राइव अटकने का कोई कारण नहीं बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ-साथ शिक्षा मंत्री कंवर पाल तक इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Transfer of 50 thousand teachers stuck after release of schedule
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेड्यूल जारी होने के बावजूद हरियाणा में करीब 50 हजार अध्यापकों के तबादले अटक गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बिना कोई कारण बताए अचानक से तबादलों पर रोक लगा दी गई है। उधर, लंबे समय के बाद तबादलों को लेकर बंधी आस टूटने से अध्यापकों की परेशानी बढ़ने लगी है। क्योंकि काफी संख्या में जेबीटी अध्यापकों ने स्थायी जिले अलाॅट होने के बाद पुराने जिलों से अपने किराये के मकान छोड़ दिए या फिर अपने खुद के मकान बेचकर अपने मूल जिले में ले लिए हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार को हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन समेत अन्य शिक्षक संगठन शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


विभाग की ओर से जेबीटी के अंतर जिला तबादलों के लेकर शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत 2004, 2008 और 2011 के जेबीटी के अंतर जिला तबदाले किए गए। इसके बाद 2017 बैच के जेबीटी को स्थायी जिले देने के लिए आवंटन किया गया। 27 अक्टूबर से सभी वर्ग के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया को लेकर ड्राइव शुरू होनी थी, इनमें पीजीटी, सीएंडवी, जेबीटी, हेडमास्टर और प्रिंसिपल के तबादले होने हैं। इनकी कुल संख्या करीब 50 हजार के करीब है।

विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात ये है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास तबादला ड्राइव अटकने का कोई कारण नहीं बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ-साथ शिक्षा मंत्री कंवर पाल तक इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं चुनावी साल को देखते हुए तबादले टालने की तैयारी तो नहीं

विभागीय सूत्रों का दावा है कि इतनी बड़ी तादाद में अध्यापकों के तबादलों को बीच में रोकने का कारण 2024 में चुनाव भी हो सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्योंकि पिछली बार हुई तबादला ड्राइव में काफी खामियां रहने के चलते अध्यापक सड़कों पर उतर आए थे, वहीं जिन स्कूलों में कोई अध्यापक नहीं पहुंचे थे, वहां के ग्रामीणों ने भी मोर्चा खोल दिया था। इस बारे में हसला के राज्य प्रधान सतपाल संधू का कहना है कि बीच में ड्राइव रोकना गलत है। अध्यापकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। मंगलवार को इस संबंध में शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed