फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 50 HCS including 28 SDM in Haryana

Haryana: 28 एसडीएम समेत 50 एचसीएस के तबादले, IAS आनंद को नूंह के जिला नगर आयुक्त का भी जिम्मा

Sat, 17 Sep 2022 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 11:46 PM IST
सार

सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारत भूषण गोगिया को हरियाणा रोडवेज, रोहतक का महाप्रबंधक लगाया गया है। कुशल कटारिया को संयुक्त श्रम आयुक्त, गुरुग्राम लगाया है। वीरेंद्र चौधरी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के सचिव होंगे।

विज्ञापन
Transfer of 50 HCS including 28 SDM in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक आईएएस और 50 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी कर 28 एसडीएम इधर से उधर किए हैं। आनंद कुमार शर्मा को जिला नगर आयुक्त नूहं का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


एचसीएस सुरेंद्र सिंह-प्रथम तावडू, अश्वनी मलिक लाडवा, रविंद्र यादव को नॉर्थ गुरुग्राम, सुरेंद्र पाल को थानेसर, जयवीर यादव को हिसार, वीरेंद्र सिंह को लोहारू, शंभू को डबवाली, शशि वसुंधरा को पलवल, अदिति को नारायणगढ़, अनिल कुमार यादव को सिवानी, संजय कुमार को कैथल, अशवीर सिंह को बरवाला, विशाल को बहादुरगढ़, सुरेश कुमार को बाढ़डा, नवीन कुमार को चरखी दादरी, होशियार सिंह को रेवाड़ी, राजेश पुनिया को इंद्री, सुभाष चंद्र-प्रथम को सांपला, अनिल दून को नरवाना, राजेंद्र कुमार को सिरसा, प्रवीन कुमार को जींद, जगदीश चंद्र को अंबाला, जितेंद्र जोशी को उचाना कलां, अमित कुमार-द्वितीय को समालखा, जय प्रकाश को कोसली, रविंद्र मलिक को बेरी, प्रतीक हुड्डा को टोहाना, रोहित कुमार को बादली का एसडीएम लगाया गया है।
विज्ञापन


इन एचसीएस को मिला ये कार्यभार
कृष्ण कुमार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भिवानी के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। ब्रह्म प्रकाश को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। सिद्धार्थ दहिया नूहं और हरबीर सिंह भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। विनेश कुमार को जिला परिषद, जींद और डीआरडीए, जींद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। डॉ. निर्मल नागर संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन), सहकारी समितियां लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पूजा भारती को हैफेड चीनी मिल, असंध के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जगनिवास को झज्जर का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र दुहन ग्रामीण विकास और विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाए गए हैं।

डॉ. सुभिता ढाका को रेवाड़ी का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है। अनुराग ढालिया को जिला नगर आयुक्त, महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कमलप्रीत कौर को जिला परिषद, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। सतीश कुमार कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

गोगिया रोहतक डिपो के जीएम
भारत भूषण गोगिया को हरियाणा रोडवेज, रोहतक का महाप्रबंधक लगाया गया है। कुशल कटारिया को संयुक्त श्रम आयुक्त, गुरुग्राम लगाया है। वीरेंद्र चौधरी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के सचिव होंगे। मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत को सहकारी चीनी मिल, रोहतक का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।


भूपेंद्र सिंह जिला परिषद, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। सुमन भांकर को जिला परिषद, फरीदाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। अनुभव मेहता को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। पुलकित मल्होत्रा हरियाणा विद्युत नियामक आयोग, पंचकूला के सचिव होंगे। विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक, मॉडल संस्कृति स्कूल लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed