फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 28 superintendent sitting on one seat for the last several years

पिछले कई वर्षों से एक सीट पर बैठे 28 सुपरिटेंडेंट का तबादला

Sat, 02 Jul 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 28 superintendent sitting on one seat for the last several years
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने कई वर्षों से एक ही सीट पर जमे 28 सुपरिंटेंडेंटों का तबादला अन्य विभागों में कर दिया। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह सभी सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 और 2 के अधिकारी हैं। इनमें से अधिकतर इंजीनियरिंग, एजुकेशन, सीटीयू, जीएमसीएच-32 आदि में तैनात थे। आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार की तीन साल में तबादला नीति के तहत यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने अब तक 77 सुपरिंटेंडेंटों (ग्रेड-1 और 2) का तबादला कर दिया है। इनमें 36 सुपरिंटेंडेंट 10 जून, 13 सुपरिंटेंडेंट 31 मई और 28 सुपरिंटेंडेंटों का तबादला शुक्रवार को किया। कुछ दिन पहले पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने एक ही सीट पर बैठे बाबुओं के 15 साल के कार्यकाल का ब्योरा मांगा था। प्रशासक के प्रधान सचिव जेएम बालामुरुगन की तरफ से प्रशासन के कार्मिक विभाग की सचिव नितिका पवार को इस संबंध में पत्र भेजा गया था। उन्होंने पूछा था कि पिछले 15 वर्षों के दौरान ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के सभी सुपरिंटेंडेंट किन-किन विभागों में और कितने वर्षों के लिए तैनात रहे हैं। इसके अलावा क्लर्क, सीनियर असिस्टेंट और सुपरिंटेंडेंट रहते हुए उनकी तैनाती कहां थी। विभाग की तरफ से 17 जून को जवाब भेज दिया गया था। उसके बाद शुक्रवार को 28 ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के सुपरिंटेंडेंटों का तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed