फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transfer news, official transfer, ut administration, chandigarh administration, chandigarh

यूटी प्रशासन कतरेगा कई अधिकारियों के पर, बड़े फेरबदल की तैयारी

Fri, 08 Jul 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Jul 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
transfer news, official transfer, ut administration, chandigarh administration, chandigarh
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
प्रशासन अपने कई अधिकारियों के पर कतरने की तैयारी में है। अगले सप्ताह बड़े स्तर पर विभागों की अदला-बदली होगी। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कई अधिकारियों से विभाग लेकर दूसरों को देने की तैयारी है। इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जिन पर पहले से अतिरिक्त कार्यभार चल रहा है। उन्हें कई-कई विभाग दिए गए हैं। जिस कारण फाइलों का ढेर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह बुधवार तक 6 नए पीसीएस और एचसीएस अधिकारी प्रशासन में ज्वाइन कर लेंगे। इन नए अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी जानी हैं उन पर अभी से माथा-पच्ची शुरू हो गई है। यह देखा जा रहा है कि किस अधिकारी के पास कितना काम है और कौन से विभाग अतिरिक्त हैं या काम धीमा है। 6 नए अधिकारियों में से सीनियोरिटी वाइज विभागों का बंटवारा होगा।
विज्ञापन


अमित तलवार के विभागों पर चलेगी कैंची
एडीसी अमित तलवार और एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन के विभागों पर कैंची चलना तय माना जा रहा है। एडीसी अमित तलवार के पास इस समय ज्वाइंट सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, डायरेक्टर सीटीयू, आरएलए, एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग और भूमि अधिग्रहण अधिकारी का चार्ज भी है। तीन से चार अधिकारियों का चार्ज वह अकेले देख रहे हैं। नए अधिकारियों के ज्वाइन करने पर उनसे डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट एंड सीटीयू, आरएलए और भूमि अधिग्रहण अधिकार का चार्ज लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस धवन से लिया जाएगा आईटी विभाग
एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन के पास इस समय असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर (हेडक्वार्टर) और आईटी डायरेक्टर का चार्ज भी है। धवन से आईटी डिपार्टमेंट का चार्ज लेकर किसी पीसीएस अधिकारी को दिया जा सकता है। धवन से पहले भी यह चार्ज पीसीएस अधिकारी उपकार सिंह के पास था। वैसे भी प्रिंस धवन 31 जुलाई को रिलीव हो जाएंगे। उन्हें प्रशासन ने 2 महीने की ही एक्सटेंशन दी है।

जितेंद्र यादव का बदल सकता है विभाग
डायरेक्टर हायर एजुकेशन (डीएचई) का चार्ज संभाल रहे आईएएस जितेंद्र यादव का विभाग भी बदल सकता है। उन्हें यहां से हटाकर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की चर्चा है। इससे पहले डीएचई का कार्यभार पीसीएस अधिकारी ही देखते रहे हैं। इससे पहले यह चार्ज पीसीएस अधिकारी संदीप हंस के पास था।

करनैल सिंह से लिया जा सकता है एसटीए
पीसीएस अधिकारी करनैल सिंह डायरेक्टर एनिमल हस्बेंड्री एंड फिशरीज का चार्ज देख रहे हैं। उन्हें स्टेट ट्रांसपोर्ट अथोरिटी का सेक्रेटरी भी कुछ दिन पहले बनाया गया है। एसटीए सेक्रेटरी का चार्ज इससे पहले विरेंद्र चौधरी के पास था उससे पहले कुछ दिन अमित तलवार के पास भी रहा। अब फिर एसटीए करैनल सिंह से लेकर नए एचसीएस अधिकारी को दिए जाने की चर्चा है।


यह छह अधिकारी करेंगे ज्वाइन
पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार पोपली (2012 बैच), परमिंदर पाल सिंह (2004) और कुलजीत सिंह माही (2004), एचसीएस में मनोज कुमार (2011), शिल्पी पात्रा (2013) और राधिका सिंह (2013) अगले सप्ताह प्रशासन ज्वाइन करेंगे। इनके ज्वाइन करने के बाद प्रशासन में काम की गति तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed