फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transfer and promotion of judge in punjab

पंजाब: 26 जजों को पदोन्नति और ट्रांसफर, देखिए सूची

Wed, 01 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
transfer and promotion of judge in punjab

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सिफारिश पर पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पंजाब के जिलास्तरीय न्यायालयों के 26 जजों को पदोन्नति दी है।

विज्ञापन


एक्टिंग चीफ जस्टिस ने इन जजों समेत पंजाब के कई अन्य जजों के लिए भी तबादला आदेश जारी किया है। इसमें कुछ को एडहॉक से अतिरिक्त सेशन जज के पद पर स्थायी किया गया है। वहीं दूसरी ओर कई अतिरिक्त सेशन जज की तरक्की के साथ ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन

 
पंजाब में हुए तबादलों में सेशन जज अर्चना पुरी को फरीदकोट से मानसा, सेशन जज सतविंदर सिंह को जालंधर से फरीदकोट, अतिरिक्त सेशन जजों में रमेश कुमारी को पटियाला से पठानकोट, सुनीता कुमरी को तरनतारन से रोपड़, कुलदीप कुमार करीर को चंडीगढ़ से होशियारपुर, वरिंदर अग्रवाल को संगरूर से श्री मुक्तसर साहिब, मुनीष सिंगल को चंडीगढ़ से शहीद भगत सिंह नगर, कमकलजीत लांबा को लुधियाना से गुरदासपुर, निरभै सिंग गिल को पटियाला से होशियारपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार जतिंदरपाल सिंह खुरमी को फाजिल्का से लुधियाना, अर्जुन गुप्ता को शहीद भगत सिंह नगर से पटियाला, जतिंदर कौर (2) को पटियाला से शहीद भगत सिंह नगर, मोहम्मद गुलजार को पठानकोट से पटियाला, राजकुमार को मानसा से जालंधर, हरि सिंह ग्रेवाल को लुधियाना से फिरोजपुर के अतिरिक्त रजनीश गर्ग को पटियाला से गुरदासपुर, सुरिंदरपाल कौर को लुधियाना से बरनाला के लिए तबादला किया गया है।

इसी तरह संजय कुमार सचदेवा को संगरूर से चंडीगढ़, जसविंदर शीमर को मोहाली से गुरदासपुर, अंशुल बेरी को पटियाला से मोगा, संत प्रकाश सूद को लुधियाना से तरनतारन, बलजिंदर सिद्धू को गुरदासपुर से बठिंडा, हरजिंदरपाल सिंह (2) को जालंधर से तरनतारन और बलजिंदर सिंह (2) को तरनतारन से पटियाला भेजा गया है।

जिन्हें एडहॉक से पूर्ण अतिरिक्त सेशन जज की तरक्की दी गई है, उनमें मुनीष अरोड़ा अमृतसर, राकेश कुमार बठिंडा, हरीश आनंद रोपड़, अशोक कपूर अमृतसर, रंजन कुमार खुल्लर गुरदासपुर, जसपिंदर सिंह लुधियाना, राजीव बेरी गुरदासपुर, संदीप सिंह जोशन पटियाला, बलवंत सिंह जालंधर, जसदीप कौर विर्क रोपड़, तेजिंदरबीर सिंह चंडीगढ़ और तरनतारन सिंह बिंद्रा मोहाली शामिल हैं।


दूसरी ओर कुछ को अतिरिक्त सेशन जज की तरक्की देकर तबादला किया गया है, इनमें जसपाल वर्मा को होशियारपुर से लुधियाना, रणजीत कौर को होशियारपुर से फरीदकोट, करमजीत सिंह सुल्लर को रोपड़ से मानसा, अमरिंदर सिंह शेरगिल को चंडीगढ़ से तरनतारन, गोपाल अरोड़ा को रोपड़ से फाजिल्का, गुरनाम सिंह को गुरदासपुर से जालंधर, अरुण कुमार अग्रवाल को अमृतसर से फाजिल्का, कृष्ण कुमार सिंगला को लुधियाना से संगरूर भेजा गया है।

वहीं विजय कुमार को बठिंडा से जालंधर, कवलजीत सिंह को गुरदासपुर से लुधियाना, लखविंदर कौर दुग्गल को होशियारपुर से पटानकोट, शातिन गोयल को चंडीगढ़ से संगरूर, डाक्टर रजनीश को फरीदकोट से पटियाला और दलजीत सिंह रेहलान का तबादला श्री मुक्तसर साहिब से लुधियाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed