फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trans oral robotic surgery a boon for cancer patients

ट्रांस ओरल रोबोटिक सर्जरी कैंसर के मरीजों के लिए वरदान

Mon, 25 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Trans oral robotic surgery a boon for cancer patients
चंडीगढ़। ट्रांस ओरल रोबोटिक सर्जरी ईएनटी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज में काफी कारगर साबित हो रही है। इस तकनीक की मदद से कैंसर की खतरनाक से खतरनाक कोशिकाओं को भी हटा दिया जाता है। इसमें बिना कोई चीरा लगाए गर्दन की सभी कैंसर कोशिकाओं को हटाया जा सकता है। यह जानकारी ईएनटी सर्जन डॉ. अशोक गुप्ता ने रविवार को ईएनटी सर्जिकल कॉन्क्लेव 2022 में दी। उन्होंने बताया कि पहले टॉन्सिल्स तक पहुंचना मुश्किल होता था लेकिन अब यह तकनीक न सिर्फ कैंसर के मरीजों के लिए बल्कि सर्जनों के लिए भी काफी मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसाइटी और पंजाब मेडिकल काउंसिल के सहयोग से आयोजित कॉन्क्लेव में देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के लगभग 200 प्रतिनिधियों व ओटोलरींगोलॉजिस्ट ने भाग लिया। कार्यक्रम में कान, नाक और गले के रोगों के अध्ययन और ओटोलरींगोलॉजिस्ट में नवीनतम प्रगति पर जोर दिया गया। कॉक्लियर इंप्लांटेशन और ट्रांस ओरल रोबोटिक सर्जरी सहित लगभग 12 सर्जरी का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन में लाइव सर्जरी सत्र, ऑपरेटिंग फैकल्टी के साथ वन टू वन इंटरेक्शन, पैनल डिस्कशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन और क्विज भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed