फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   train speed increase, delhi to chandigarh just one hour and 15 minute

गुड न्यूज: अब सवा घंटे में चंडीगढ़ से दिल्ली

Fri, 27 Feb 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
train speed increase, delhi to chandigarh just one hour and 15 minute

सिटी ब्यूटीफुल से दिल्ली के बीच 244 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ सवा घंटे में तय हो जाएगी। वीरवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में जिन तेज रफ्तार नौ रूटों का जिक्र किया है, उनमें चंडीगढ़-दिल्ली रूट भी शामिल है। इस पर ट्रेन 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के डीआरएम अनिल कठपाल ने बताया कि  ट्रैक के सर्वे का काम हो चुका है। इसी ट्रैक की क्वालिटी को बढ़ाकर इस साल के अंत तक 200 किलोमीटर स्पीड से ट्रेन चलाई जा सकती है।
विज्ञापन


सबसे फास्ट मानी जाने वाली शताब्दी ट्रेन औसत 71 किलोमीटर की स्पीड से यह दूरी 3 घंटे 25 मिनट में तय करती है। हालांकि इसकी अधिकतम स्पीड 100 से अधिक रहती है। हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 47 की औसत स्पीड से नई दिल्ली पहुंचने में लगभग 5 घंटे 10 मिनट लेती है। अभी ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 से 130 तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बढ़ाकर 160 से 200 के बीच किया जाएगा। ऐसे में हवा से बात करती ट्रेन सफर को और सुहाना बना देगी और समय आधे से भी कम हो जाएगा। अंबाला मंडल के डीआरएम अनिल कठपाल ने बताया कि चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर स्पीड बढ़ाई जाएगी। रही बात ट्रैक के दोहरीकरण और लाउंड्री बनने की तो वह पहले से ही सेंक्शन है।

6 करोड़ 92 लाख से बनेंगे सबवे क्रॉसिंग:
चंडीगढ़-मोरिंडा के बीच सीमित ऊंचाई के सबवे क्रॉसिंग का निर्माण होगा। इसके लिए 6 करोड़ 92 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। सी-1, सी-2 और सी-9 सबवे क्रॉसिंग इनमें शामिल हैं।

‘ऑपरेशन 5 मिनट’ से लंबी लाइनों से छुटकारा:
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जनरल टिकट लेना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। अभी स्टेशन पर महज दो टिकट विंडो हैं। घंटा भर लाइन में लगने के बाद कहीं जाकर टिकट मिल पाती है। ‘ऑपरेशन 5 मिनट’ जनरल यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी। इसमें ई-टिक्टिंग और मोबाइल एप से टिकट मिलने की घोषणा हुई है जो समय बचाएगी। साथ ही ट्रेन संबंधी पूरी अपडेट मोबाइल पर एसएमएस के जरिए उपलब्ध करवाई जाने की घोषणा हुई है। हालांकि स्टेशन पर सात नई विंडो खुलने ही वाली हैं।

अब 4 महीने पहले ही करवा सकेंगे आरक्षण:
अभी तक टिकट 2 माह पहले ही आरक्षित करवाई जा सकती थी। अब इसे बढ़ाकर 4 माह कर दिया गया है। इसकेअलावा शताब्दी, जनशताब्दी जैसी बड़ी ट्रेनों में महिला कोच जोड़कर उनमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसमें प्राइवेसी रखने का भी विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है।


वाई-फाई की फिर घोषणा:

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वाई-फाई किए जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस बजट में फिर से इसका जिक्र किया गया है। ऐसे में देखना यह होगा कि इस बार इसको कितनी गंभीरता से लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed