फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Train platforms to change again in September.

Chandigarh News: सितंबर में फिर बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म

Fri, 28 Aug 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Train platforms to change again in September.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते सितंबर में एक बार फिर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं। नए कॉनकोर्स और फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए करीब 15 दिन का विशेष ब्लॉक प्रस्तावित है। सुरक्षा कारणों से जिस प्लेटफॉर्म के ऊपर काम होगा, वहां करीब 24 घंटे ट्रेन संचालन बंद रखा जाएगा। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का बदला हुआ प्लेटफॉर्म जरूर जांचना होगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के अनुसार स्टेशन को एक साथ बंद करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। शुरुआत प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 से होगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर-3, 4, 5 और 6 पर भी करीब दो-दो दिन काम किया जाएगा। संबंधित प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को इस दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

गार्टर और छत लगाने का काम होगा
स्टेशन के पुनर्विकास के तहत नए कॉनकोर्स और फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म के ऊपर से गुजरने वाले हिस्से में गार्टर और छत लगाने का काम प्रस्तावित है। निर्माण के दौरान सुरक्षा को देखते हुए संबंधित प्लेटफॉर्म को पूरी तरह खाली रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडल की मंजूरी का इंतजार
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 15 दिन के ब्लॉक की अंतिम तारीख और ट्रेनवार बदलाव की सूची अभी तय नहीं हुई है। इसके लिए अंबाला मंडल की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद रेलवे की ओर से अंतिम शेड्यूल जारी किया जाएगा। रेलवे ने सितंबर में यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे पुराने प्लेटफॉर्म नंबर पर निर्भर न रहें और सफर से पहले ट्रेन व प्लेटफॉर्म की ताजा जानकारी जरूर जांच लें। इससे पहले भी पुनर्विकास कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन संचालन में बदलाव किए जा चुके हैं। अगस्त में भी 12 दिन ब्लॉक: स्टेशन पर अगस्त में भी 12 अलग-अलग दिनों में चार-चार घंटे के ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इसके चलते कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed