फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Train Cancelled and Diverted by Raiways on Ambala- Saharanpur Track

सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग 22 दिसंबर को नहीं दौड़ेंगी ट्रेनें, कई कैंसिल की गई और कई के रूट बदले

Fri, 20 Dec 2019 01:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Train Cancelled and Diverted by Raiways on Ambala- Saharanpur Track
फाइल फोटो
सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर 22 दिसंबर को सब-वे निर्माण के चलते ट्रैफिक ब्लॉक होने से रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। रेलवे पिलखनी, सरसावा और कलानौर रेलवे स्टेशन के बीच दो सब-वे का निर्माण कार्य हो गया। जिसका काम सोमवार सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


करीब आठ घंटे तक इस ब्लॉक के चलते पैसेंजर के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन संख्या 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर रेलगाड़ी रद्द रहेगी। सोमवार को ट्रेन नंबर 12063 हरिद्वार-ऊना हिमाचल लिंक एक्सप्रेस रेलगाड़ी रद्द रहेगी और 23 दिसंबर को भी वापसी में ट्रेन नंबर 12064 ऊना हिमाचल-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस रेलगाड़ी रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार आंशिक रूप से ट्रेन 54541 मेरठ सिटी-अंबाला रेलगाड़ी सहारनपुर-अम्बाला के बीच, ट्रेन 54540 अम्बाला-हजरत निजामुद्दीन रेलगाड़ी अम्बाला-सहारनपुर के बीच, ट्रेन नंबर 54304 कालका-दिल्ली जंक्शन अंबाला-दिल्ली जंक्शन के बीच, 21 दिसंबर 15011 लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ रेलगाड़ी सहारनपुर-चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से, 22 दिसंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ रेलगाड़ी चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से, 54539 हजरत निजामुद्दीन-अंबाला रेलगाड़ी सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम रेलगाड़ी सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप, 12054 और 12053 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी अम्बाला-हरिद्वार-अम्बाला के बीच, 14712-14711 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी अंबाला-हरिद्वार-अम्बाला के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 22 दिसंबर को ट्रेन नंबर 54531 अम्बाला-कालका पैसेंजर ट्रेन सायं साढ़े 6 बजे के बजाए शाम 7 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

इन रेलगाड़ियों का बदला रूट

21 दिसंबर को ट्रेन 14617 सहरसा-अमृतसर जन सेवा एक्सप्रेस को मुरादाबाद-हापुड-दिल्ली जंक्शन के रास्ते वाया पानीपत-अंबाला, 22 दिंसबर को 14618 अमृतसर-सहरसा जन सेवा एक्सप्रेस अंबाला से पानीपत-दिल्ली जंक्शन और हापुड़-मुरादाबाद के रूट से जाएगी। इसी प्रकार 21 दिसंबर को 12357 कोलकत्ता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस मुरादाबाद, हापुड़ से होते हुए दिल्ली जंक्शन और फिर पानीपत के रास्ते अंबाला आएगी।

इसी प्रकार 20 दिसंबर को 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रेलगाड़ी मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली जंक्शन पानीपत से अंबाला पहुंचेगी। 22 को चलने वाली 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस रेलगाड़ी अंबाला पानीपत-दिल्ली जंक्शन वाया हापुड़, मुरादाबाद से आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed