फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   trafic police chalan

पुलिस अब आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर काटेगी चालान

Mon, 10 Feb 2014 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Feb 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
trafic police chalan

पुलिस विभाग ने शहर के हर सेक्टर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर चालान काटने का निर्णय लिया है। ऐसे में एसोसिएशन के पदाधिकारी ट्रैफिक मार्शल की भूमिका अदा करेंगे।

विज्ञापन


यह योजना करीब छह माह पहले बनाई गई थी और अब अगले सप्ताह से इसे लागू किया जा रहा है। इसके लिए एसएसपी ट्रैफिक ने खुद तीनों डिवीजन के डीएसपी को प्लान तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक की ओर से यह भी आदेश जारी किए गए हैं जो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर चालान नहीं काटेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेश ड्राइविंग है बड़ी समस्या
सेक्टरों के अंदर रिहाइशी इलाकों में रेश ड्राइविंग करने वाले पैदल चलने वालों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। सेक्टरों के अंदर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हैं और कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाते।



हर वीरवार को किया जाता है जागरूक
एंटी क्राइम एंटी करप्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील भारद्वाज का कहना है कि वह अपने सगठन की ओर से हर वीरवार को शहर के अलग अलग लाइट प्वाइंट पर रात दो घंटे चालकों को जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि चालकों को सीट बेल्ट पहनने और जेब्रा कासिंग से पहले गाड़ी रोकने के लिए विशेष तौर पर जागरूक किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस को भी खुद इस तरह के जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।

इतने कटे चलान
कारण.................................चालान
बिन स्ट्रिप्स हेलमेट.........................3117
ओवर स्पीड.........................1444
ड्रंक एंड ड्राइविंग.........................340
बिना सीट बेल्ट.........................1047
(यह आंकड़े सिर्फ जनवरी के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed