गणतंत्र दिवसः घर से निकलने से पहले जरूर देख लें रूट प्लान, वरना होगी मुसीबत, बंद मिलेंगे ये रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यूटी ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल रूट प्लान बनाया है। इसके तहत परेड ग्राउंड और उसके आसपास के एरिया में सुबह 6.30 बजे के बाद से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए लोगों और वाहनों की आवाजाही कुछ सड़कों पर कुछ समय के लिए बंद रहेगी।
सेक्टर-16/17/22/23 से सेक्टर-22/ए गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप के समीप छोटे चौक व सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड से जन मार्ग सेक्टर-16/17/22/23 चौक तक और सेक्टर-17 पुरानी कोर्ट से सेक्टर 17 के पीछे शिवालिक होटल तक परेड ग्राउंड तक पहुंचने का मार्ग गणतंत्र दिवस की सुबह 6.30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आमजन के लिए बंद रखा जाएगा।
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड जाने के लिए आईएसबीटी चौक से 17/18 लाइट प्वाइंट की तरफ से जाएं। सेक्टर 22-ए के बाजार में दुकानों के सामने पार्किंग में सुबह 6.30 बजे से किसी भी सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। विशेष आमंत्रित वाले परेड ग्राउंड से सेक्टर 16/17/22/23 (क्रिकेट स्टेडियम चौक) के गोल चक्कर मैदान से संपर्क करें और अपने वाहनों को पार्किंग क्षेत्र के सामने पार्क करें सेक्टर 22-ए का बाजार।
इन इन जगहों पर करें वाहन पार्क
- सेक्टर 22-बी का पार्किंग
- फुटबॉल ग्राउंड की पार्किंग
- सेक्टर-17 सर्कस ग्राउंड
- सेक्टर-17 नीलम सिनेमा पार्किंग
- सेक्टर 23-बी से सटे पार्किंग
बसों का यहां से होगा प्रवेश
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल सहित अन्य जगहों से सेक्टर-17 बस स्टैंड आने के लिए बसों को सेक्टर-22 स्थित बिजवाड़ा चौक से बस स्टैंड चौक, हिमालय मार्ग से होकर पिकाडली चौक से सेक्टर-22 गुरदयाल पेट्रोल पंप को लगते छोटे चौक से बस स्टैंड में प्रवेश करना होगा।
ट्रैफिक डायवर्ट
सेक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर 18/19 से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करके ट्रैफिक को आईएसबीटी सेक्टर 17 चौक की तरफ सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक मोड़ा जाएगा।
लोगों से सहयोग की अपील
- 1. आम जनता परेड ग्राउंड, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे तक रुके।
- 2. विशेष आमंत्रित लोग सेक्टर 22 के सामने से गेट नंबर 1, 2, 3, 4 और 5 से परेड ग्राउंड में प्रवेश करें।
- 3. सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी के सामने से गेट नंबर 6 और 7 से परेड ग्राउंड में प्रवेश करें।
- 4. एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
- 5. विशेष आमंत्रित लोग वाहनों पर पार्किंग लेबल प्रदर्शित करें।
- 6. माचिस की डिब्बी, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है।
एट होम में भी रूट डायवर्ट
उधर, पंजाब और हरियाणा राजभवन में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लोगों की सहूलियत के लिए अस्थाई रूप से रूट डायवर्ट किया गया है। सेक्टर-5,6,7,8 के गोल चक्कर के पंजाब राजभवन के सामने सड़क व चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के पास विज्ञान पथ और सुखना पथ की टी-प्वाइंट को दोपहर बाद 2.30 बजे से समारोह समाप्ति तक आम जनता के लिए बंद किया गया है।