फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic police will work on the lines of Maharashtra in Haryana

Haryana News: हरियाणा में महाराष्ट्र की तर्ज पर काम करेगी यातायात पुलिस, SP रैंक के अधिकारी होंगे तैनात

Sat, 14 Jan 2023 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

नई व्यवस्था को लेकर जो खाका तैयार किय गया है उसके तहत आईजी ट्रैपिक इंचार्ज होगा। पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को यातायात पुलिस में लगाया जाएगा। एक एसपी के अंतर्गत चार या पांच जिले रहेंगे। जिलों में ट्रैफिक डीएसपी कार्यरत होंगे। इन डीएसपी के अधीन एसएचओ ट्रैफिक होगा।

विज्ञापन
Traffic police will work on the lines of Maharashtra in Haryana
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार राज्य में यातायात पुलिस की व्यवस्था बदलने जा रही है। आईजी ट्रैफिक ने महाराष्ट्र की तर्ज पर एसपी स्तर के अधिकारियों की यातायात पुलिस में तैनाती करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को दे दिया है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए महाराष्ट्र की तर्ज पर पुलिस प्रणाली लागू करने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में हरियाणा की यातायात व्यवस्था बहुत ढीली चल रही है। सरकार ने आईजी ट्रैफिक का पद तो बना दिया लेकिन आईजी ट्रैफिक के पास शक्तियां न के बराबर हैं। आईजी एक एसएचओ का तबादला भी नहीं कर सकते। एसएचओ और डीएसपी जिले में पुलिस अधीक्षकों के अधीन आते हैं। पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से ही आईजी को निर्देश देने पड़ते हैं। हाल में हरियाणा में आई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी यही हुआ। सभी पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से ही ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया गया।
विज्ञापन


वर्तमान में हालात यह हैं कि सड़क हादसे रोकना चुनौती बन गया है। हाईवे पर लोग अंधाधुंध गाड़ियां चला रहे हैं। एक्सप्रेस-वे की तरह हाई स्पीड चालान की व्यवस्था नहीं है। पुलिस चालान करती है तो लोग पुलिस से भिड़ जाते हैं। सरकार चाह रही है कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के जैसी ही व्यवस्था हरियाणा में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था का प्रारूप
नई व्यवस्था को लेकर जो खाका तैयार किय गया है उसके तहत आईजी ट्रैपिक इंचार्ज होगा। पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को यातायात पुलिस में लगाया जाएगा। एक एसपी के अंतर्गत चार या पांच जिले रहेंगे। जिलों में ट्रैफिक डीएसपी कार्यरत होंगे। इन डीएसपी के अधीन एसएचओ ट्रैफिक होगा।

जिलों में नियुक्त होंगे रोड सेफ्टी एसोसिएट्स
हरियाणा में बीते 2022 में 9951 सड़क दुर्घटनाओं में 4516 व्यक्तियों की जान गई और 8447 व्यक्ति घायल हुए हैं। परिवहन विभाग ने 2023 में 20 फीसदी दुर्घटनाएं कम करने का लक्ष्य रखा है। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग सभी जिलों के लिए रोड सेफ्टी एसोसिएट्स अनुबंध आधार पर नियुक्त करेगा। सरकार ने सड़कों पर मार्किंग करने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर और लावारिस पशुओं की सींगों पर रिफ्लेक्टिव टेप जल्द से जल्द लगाने को कहा गया है।
 

हम प्रदेश में ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं। कई बदलाव किए जाएंगे। जल्द ही पुलिस अधीक्षकों को नई व्यवस्था के तहत लगाएंगे। इससे सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed