{"_id":"68853ce83ac0726c95072e8a","slug":"traffic-police-ignores-the-deadly-shortcut-a-big-accident-awaits-chandigarh-news-c-16-pkl1091-773394-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जानलेवा शॉर्टकट पर ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी, बड़े हादसे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जानलेवा शॉर्टकट पर ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी, बड़े हादसे का इंतजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31/32/46/47 चौक के पास बना शॉर्टकट जानलेवा रास्ता बन गया है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक गलत दिशा में आवागमन करते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस इस गंभीर लापरवाही पर अंकुश लगाने के बजाय केवल चालान काटने में व्यस्त है।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं क्योंकि न तो कोई निगरानी की जा रही है और न ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस केवल उन स्थानों पर सक्रिय है जहां से आसानी से चालान काटे जा सकें जबकि जहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहां कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। दोपहिया ही नहीं बल्कि तीनपहिया वाहन भी धड़ल्ले से इस खतरनाक शॉर्टकट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस रास्ते का उपयोग करने वालों में रक्षा सेवाओं और अन्य अनुशासित क्षेत्रों से जुड़े लोग भी शामिल हैं जो जल्दबाजी के चक्कर में यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं लेकिन प्रशासन और ट्रैफिक विभाग बेपरवाह है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस शॉर्टकट पर बैरिकेडिंग करने और ट्रैफिक स्टाफ की तैनाती की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।