फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic Police Cut Without Seat Belt Challan of Biker

ट्रैफिक पुलिस का ऐसा कारनामा, सिर चकरा जाए

Wed, 18 Feb 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 18 Feb 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic Police Cut Without Seat Belt Challan of Biker

जब ट्रैफिक पुलिस चालान पकड़ाए तो उसे पढ़ जरूर लें। नहीं तो आपके साथ भी ऐसा होगा, जैसा इस युवक के साथ हुआ। आपका नुकसान भी होगा और परेशानी होगी अलग से। अब पढ़िए एक किस्सा।

विज्ञापन


एक तरफ तो मोहाली पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने का दावा करती है। वहीं, कई लोगों को चालान के नाम पर भी परेशान किया जा रही है। डीटीओ ऑफिस में चालान भरने पहुंचे युवक को बाइक पर पहुंचे युवक का पुलिस ने विदाउट सीट बेल्ट का चालान काट दिया।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि वह बुलेट पर दोस्त के साथ जा रहा था। दोस्त विदाउट हेलमेट था। जिसपर पुलिस ने रोक लिया था। लेकिन पुलिस कर्मियों ने विदाउट सीट बेल्ट का चालान काट दिया है। ऐसे में उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत चालान काटने के बाद बात भी नहीं सुनी

Traffic Police Cut Without Seat Belt Challan of Biker

कुलविंदर सिंह निवासी गांव कसूबड़ी फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि 16 जनवरी को वह और उसका साथी वरदीप फेज-10 की तरफ बुलेट पर जा रहे थे। जल्दी के चक्कर में उसके साथी ने हेलमेट नहीं पहना था।

जब वह फेज फेज-7 में पहुंचे तो मटौर थाने की पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही बुलेट के दस्तावेज दिखाने को कहा।

उन्होंने बताया कि उन्होंने दस्तावेज दिखा दिए। लेकिन दोस्त ने हेलमेट नहीं पहना था। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने चालान काटकर उन्हें थमा दिया।

उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो देखा कि चालान विदाउट सीट बेल्ट का था। उन्होंने कहा कि इस वजह से उन्हें समय से परेशानी हो रही है। पुलिस वाले उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed