फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic police and road shefty

जानिए, किस रूल के उल्लंघन के सबसे ज्यादा चालान

Mon, 13 Jan 2014 08:38 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
traffic police and road shefty

चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा ट्रैफिक चालान किस नियम के उल्लंघन से होते हैं, ये जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि अभी भी शहर की 50 फीसदी आबादी इस नियम के प्रति जागरूक नहीं है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक साल से जनमार्ग पर (सेक्टर-16 किक्रेट स्टेडियम से लेकर हाईकोर्ट तक) लेनिंग सिस्टम लागू है।

यहां पर येलो लाइन में सरकारी बस और हैवी व्हीकल को चलाने की मंजूरी है लेकिन इस बारे में अभी शहर के 50 प्रतिशत लोगों को जानकारी है जबकि पुलिस की ओर से प्रतिदिन लेनिंग सिस्टम की अवहेलना करने वालों के 100 चालान काटे जा रहे है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस ट्रैफिक वीक के दौरान चालान काटने पर जोर नहीं देना चाहिए बल्कि सिर्फ शहरवासियों को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि लेनिंग सिस्टम के प्रति जागरूक कराने पर पुलिस को जनमार्ग पर ही शिविर लगाना चाहिए। डीएसपी ट्रैफिक जयभगवान का कहना है कि एक बार ट्रैफिक वीक के दौरान चालान काटने पर पाबंदी लगाई गई थी लेकिन उस समय सड़क हादसे काफी बढ़ गए है।


उनका कहना है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तो बनती है। उनका कहना है कि इस वीक चालकों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed