फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic jams and chaos to be curbed, process of shifting vendors to model vending zones begins

Chandigarh News: जाम और अव्यवस्था पर लगेगा लगाम, वेंडरों का मॉडल वेंडिंग जोन में शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू

Fri, 20 Feb 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams and chaos to be curbed, process of shifting vendors to model vending zones begins
मॉडल वेंडिंग जोन, चिल्ड्रन पार्क के पास साइटों के आवंटन के लिए ड्रॉ कराने की घोषणा
विज्ञापन

- नगर निगम ने जारी की सार्वजनिक सूचना, 27 फरवरी तक बकाया फीस जमा करने का दिया मौका

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। इलाके की सड़कों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी से जाम और अव्यवस्था की समस्या अब कम हो सकती है। नगर निगम ने वेंडरों को निर्धारित वेंडिंग जोन में बैठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए चिल्ड्रन पार्क (मोरी गेट) के पास मॉडल वेंडिंग जोन में साइटों के आवंटन के लिए ड्रॉ कराने की घोषणा की गई है।

स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल की ओर से लगातार उठाए जा रहे विरोध के बाद निगम ने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि आईटी पार्क वेंडिंग जोन बनने के बाद भी कई वेंडर वहां शिफ्ट नहीं हुए और सड़कों पर ही दुकानें लगाते रहे जिससे रोजाना विवाद की स्थिति बन रही थी। मनीमाजरा व्यापार मंडल की ओर से इस मुद्दे को लेकर उच्चतम न्यायालय में भी याचिका दायर किए जाने के बाद प्रक्रिया तेज हुई। निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार चिल्ड्रन पार्क, मनीमाजरा के पास बने मॉडल वेंडिंग जोन में वेंडिंग साइटों के आवंटन के लिए नगर निगम कार्यालय परिसर में लॉट का ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन वेंडरों की कोई बकाया फीस या देय राशि लंबित है उन्हें 27 फरवरी से पहले जमा/क्लियर कर दें, तभी उनके नाम लॉट के ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद भी डिफॉल्टर रहने वाले वेंडरों को ड्रॉ में भाग लेने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

वेबसाइट पर जारी होगी सूची

निगम ने बताया कि जिन पात्र वेंडरों ने सभी फीस/देय राशि जमा कर दी है उनकी सूची निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जिन पात्र वेंडरों ने सभी फीस/देय राशि जमा कर दी है उनकी सूची निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed