{"_id":"6a9dc9cd95238701fd0bf337","slug":"traffic-diversions-for-the-chief-justices-swearing-in-ceremony-exercise-caution-on-these-routes-between-900-am-and-1030-am-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1116655-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 9 से 10:30 बजे तक इन रास्तों पर संभलकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 9 से 10:30 बजे तक इन रास्तों पर संभलकर निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गवर्नर हाउस में आयोजित होगा। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सोमवार सुबह शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक हीरा सिंह चौक और गोल्फ टर्न पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। इस दौरान इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
आईटी पार्क और किशनगढ़ से आने वाले वाहन वैकल्पिक रास्ता अपनाएं
ट्रैफिक पुलिस ने आईटी पार्क और किशनगढ़ की ओर से आने वाले वाहन चालकों को समारोह के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यातायात सुचारु रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालकों से मौके पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचने और समय रहते गंतव्य के लिए निकलने की सलाह दी है।